Indian Idol 12: कोरोना की वजह से अगले एपिसोड में नहीं दिखेंगी जज Neha Kakkar? यहां जानें मामले की पूरी सच्चाई

HomeTelevision

Indian Idol 12: कोरोना की वजह से अगले एपिसोड में नहीं दिखेंगी जज Neha Kakkar? यहां जानें मामले की पूरी सच्चाई

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (India Idol 12) धीरे-धीरे टीआरपी लिस्ट में टॉप पर आ रहा है। शो ने लोगों को खुद से जोड़ना शुरू कर दिया है और यही वजह ह

‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक ने जब की थी अविनाश सचदेव संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात
TRP List 11th Week 2021: Kundali Bhagya ने Imlie को चटाई धूल, जानिए क्या है Anupamaa का हाल?
ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘रामायण’,

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (India Idol 12) धीरे-धीरे टीआरपी लिस्ट में टॉप पर आ रहा है। शो ने लोगों को खुद से जोड़ना शुरू कर दिया है और यही वजह है कि दर्शक शो से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बेसब्र रहते हैं। हाल ही में शो के दो सिंगर्स पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और आशीष कुलकर्णी (Ashish Kulkarni) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई थीं। हालांकि बाद में दोनों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गई।

इसके बाद शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट सवाई भाट के शो छोड़ने की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया। अब खबरें शो की स्टाइलिश जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) से जुड़ी आ रही हैं। खबरें हैं कि नेहा कक्कड़ इस वीकेंड शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। इसके बाद से लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि वे भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

नेहा कक्कड़ अपने बाकी कमिटमेंट्स की वजह से अगले वीकेंड में शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। दसअसल नेहा कक्कड़ शो के लिए हर हफ्ते एक दिन शूट करती हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के लॉकडाउन लगते ही मेकर्स ने एक हफ्ते में दो शो शूट कर लिए। इस कारण दूसरे वाले एपिसोड में नेहा कक्कड़ शामिल नहीं हो पाईं। बता दें इस एपिसोड में दिग्गज अदाकारा जय प्रदा गेस्ट बनकर आएंगी। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स कमाल की परफॉर्मेंस देंगे।