Imlie: आदित्य को भुलाकर दूसरी शादी रचाएगी मालिनी, इमली की सौतन बनते ही जिंदगी में आगे बढ़ाएगी अपने कदम

HomeTelevision

Imlie: आदित्य को भुलाकर दूसरी शादी रचाएगी मालिनी, इमली की सौतन बनते ही जिंदगी में आगे बढ़ाएगी अपने कदम

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल इमली में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आदित्य, मालिनी को इमली का सच बताना चाहता है। चाहकर भी आदित्य ऐस

‘क्या आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा?’, फैन ने पूछा तो कपिल शर्मा ने खुद का ही उड़ाया मजाक
Ankita Lokhande के घर इस वजह से पहुंची किन्नर पूजा शर्मा, जमकर किया डांस, उतारी नजर
सिलाई मशीन से कॉमेडियन भारती सिंह को लगता है ‘डर’, जान लीजिए वजह

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल इमली में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आदित्य, मालिनी को इमली का सच बताना चाहता है। चाहकर भी आदित्य ऐसा नहीं कर पा रहा है। आदित्य (Gashmeer Mahajani) , इमली और मालिनी (Mayuri Deshmukh) के बीच पिस रहा है। इस बात का गुस्सा आदित्य की बातों में साफ देखने को मिल रहा है। आदित्य की हरकतों से परेशान हो कर मालिनी ने घर छोड़ दिया है।

जाने से पहले मालिनी ने इमली (Sumbul Touqueer Khan) की क्लास लगाई। आदित्य का घर छोड़ने के बाद मालिनी अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं आदित्य से अलग होने के बाद मालिनी दूसरी शादी कर लेगी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत सीरियल इमली के सेट से लीक हुई तस्वीरें हैं।

इन तस्वीरों में मालिनी यानी मयूरी देशमुख दुल्हन के अवतार में पोज देती नजर आ रही हैं। इस समय सीरियल इमली की टीम हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रही हैं। कुछ समय पहले ही मयूरी देशमुख ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मयूरी देशमुख लाल रंग के जोड़े में दिख रही हैं।

कोरोना से बचने के लिए मयूरी देशमुख ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। मयूरी देशमुख तस्वीर में रेड गोल्डन लहंगे में पोज दे रही हैं। जिसके साथ मयूरी देशमुख ने गोल्ड की हैवी ज्वैलरी कैरी की है। मयूरी देशमुख के इस गेटअप को देखकर फैंस सीरियल इमली के आगामी एपिसोड्स को देखने के लिए बेचैन हो गए हैं।