Hema Malini के प्यार में पागल थे Rajkumar, एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इनकार

HomeCinema

Hema Malini के प्यार में पागल थे Rajkumar, एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इनकार

अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हेमा मालिनी (Hema Malini) को यूं ही ड्रीम गर्ल नहीं कहा जाता है. एक समय हेमा से कई बड़े और दिग्गज कलाकार शा

तोरबाज का ट्रेलर रिलीज, संजय दत्त को दोबारा देख खुश हुए फैन्स
Shilpa Shetty का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में, एक्‍ट्रेस की र‍िपोर्ट नेगेटिव
सनी लियोन पर पति डेनियल ने डाला गुलाल तो यूं झूम उठीं एक्ट्रेस, धमाकेदार Video हुआ वायरल

अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हेमा मालिनी (Hema Malini) को यूं ही ड्रीम गर्ल नहीं कहा जाता है. एक समय हेमा से कई बड़े और दिग्गज कलाकार शादी करना चाहते थे. इनमें जितेंद्र से लेकर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) और राजकुमार (Rajkumar) तक शामिल थे. आपको बता दें कि जितेंद्र के साथ तो हेमा मालिनी शादी भी करने वाली थीं लेकिन ऐन मौके पर यह टूट गई थी.

वहीं, एक्टर संजीव कुमार भी हेमा के प्यार में इस कदर पागल थे कि हेमा ने जब उन्हें शादी के लिए ना कहा तो वह सारी जिंदगी कुंवारे ही बने रहे थे. इसी कड़ी में राजकुमार का नाम भी आता है. खबरों की मानें तो अपने समय के लीजेंड्री स्टार राजकुमार भी हेमा से शादी करना चाहते थे.

कहते हैं कि राजकुमार ने फिल्म ‘लाल पत्थर’ से अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस वैजयंती माला को बाहर करवा कर हेमा को फिल्म में रोल दिलवा दिया था. दरअसल, उस समय हेमा इंडस्ट्री में नई थीं और उनकी खूबसूरती के चर्चे चारों ओर थे.फिल्म ‘लाल पत्थर’ खत्म होते ही राजकुमार ने हेमा को प्रपोज किया था लेकिन हेमा ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें शादी के लिए ना कह दिया था. हेमा के जरिए प्रपोजल ठुकराए जाने पर राजकुमार काफी दुखी हुए थे. वहीं हेमा ने पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र से शादी करके सबको चौंका दिया था.