Govinda ने ‘खुला है मेरा पिंजरा आ मेरी मैना’ पर Nora Fatehi के साथ किया धमाकेदार डांस

HomeTelevision

Govinda ने ‘खुला है मेरा पिंजरा आ मेरी मैना’ पर Nora Fatehi के साथ किया धमाकेदार डांस

गोविंदा (Govinda) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं. वे मात्र अपने एक्सप्रेशन भर से लोगों का दिल जीत लेते हैं. गोविंदा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: गोयनका सदन में सीरत की सच्चाई खोलेगी शीला, कार्तिक का सपना होगा चकनाचूर
TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल
अनुपमां की दो और एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, अल्पना बुच-निधि शाह पाई गईं कोविड 19 पॉजिटिव

गोविंदा (Govinda) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं. वे मात्र अपने एक्सप्रेशन भर से लोगों का दिल जीत लेते हैं. गोविंदा (Govinda) के डांसिंग स्टाइल के भी करोड़ों दीवाने हैं. उनको डांस करता देख लोग अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाते हैं. इसी क्रम में डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) के सेट से एक्टर का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गणेश आचार्य के साथ ‘खुला है मेरा पिंजरा’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वैसे गोविंदा (Govinda Video) कुछ भी कर दें, वह खास हो ही जाता है, लेकिन यह वीडियो इस वजह से भी खास हो गया है क्योंकि इसमें नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा ‘खुला है मेरा पिंजरा आ मेरी मैना’ पर डांस करना स्टार्ट करते हैं, तभी थोड़ी देर में नोरा फतेही भी वीडियो में आकर गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देने लगती हैं. फिर इसके बाद गोविंदा (Govinda Dance Video) और नोरा जिस तरह से गाने पर परफॉर्म करते हैं, वह देखने लायक होता है. वीडियो में गोविंदा और नोरा को पिंक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है. दोनों के इस वीडियो पर फैन्स की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

दोनों के इस डांस वीडियो पर फैन्स के भी रिएक्शन देखने लायक है. एक यूजर ने गोविंदा (Govinda) की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘गोविंदा के डांस के आगे हर कोई फीका है’. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘फेस एक्सप्रेशन के साथ जो डांस कर ले वो गोविंदा’. इस वीडियो को शेयर करते हुए गोविंदा लिखते हैं, “अपने डांस से बॉलीवुड में कर दिया कमाल अब डांस दीवाने 3 के स्टेज पर मचाएंगे धमाल. गुरु पूर्णिमा पर आ रहा हूं मैं’.