Draupadi का किरदार निभाएंगी Rhea Chakraborty? महाभारत की कहानी पर आधारित होगी ये फिल्म

HomeCinema

Draupadi का किरदार निभाएंगी Rhea Chakraborty? महाभारत की कहानी पर आधारित होगी ये फिल्म

महाभारत उन कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है जिस पर फिल्म बनाए जाने को लेकर बीते काफी वक्त से चर्चाएं होती रही हैं. रामायण (Ramayana) के बाद ये द

धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
Akshay Kumar ने Sooryavanshi की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘दिवाली पर आएगी.

महाभारत उन कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है जिस पर फिल्म बनाए जाने को लेकर बीते काफी वक्त से चर्चाएं होती रही हैं. रामायण (Ramayana) के बाद ये दूसरी सबसे मशहूर मायथोलॉजिकल कहानियों में से एक मानी जाती है. महाभारत (Mahabharata) पर फिल्म बनाना किसी भी फिल्ममेकर का सपना हो सकता है लेकिन जब भी इस बारे में बातें शुरू होती हैं तो बजट आड़े आ जाता है.

फिल्म में किसे कास्ट किया जाएगा और किसे नहीं इस बारे में भी तमाम नाम सामने आते रहे हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा किसी के भी बारे में नहीं की गई. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को महाभारत (Mahabharata) की कहानी में द्रौपदी (Draupadi) का रोल ऑफर किया गया है.’महाभारत’ में द्रौपदी (Draupadi) का किरदार करती नजर आ सकती हैं.

ये एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा जिसमें द्रौपदी (Draupadi) और महाभारत (Mahabharata) को लेकर एक बिलकुल अलग और हटकर कहानी दिखाई जाएगी. हालांकि इस कहानी को मॉर्डन वर्ल्ड और आज के समाज में गढ़ा जाएगा. ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है. द्रौपदी (Draupadi) का किरदार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ऑफर किया गया है और अभी वो इस पर विचार कर रही हैं.

बता दें कि रिया जल्द ही फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अहम किरदार निभाए हैं. बीता साल रिया के लिए काफी बुरा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे. सुशांत के पिता ने एक FIR में रिया पर सुशांत के पैसे ऐंठने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे संगीन आरोप लगाए थे.

हालांकि लंबे वक्त तक देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसियां इस केस को सुलझाने में लगी रहीं लेकिन अब तक रिया पर एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है. इस वक्त सुशांत की मौत के मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का करियर इस विवाद के बाद खत्म सा हो गया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह वापसी के लिए तैयार हैं.