Dance Deewane 3: Madhuri Dixit बनीं जया बच्चन तो Rekha ने बोले अपने डायलॉग, रीक्रिएट हुआ सिलसिला फिल्म का हिट सीन, बोलीं रेखा – ‘वो मेरा प्यार हैं‘

HomeTelevision

Dance Deewane 3: Madhuri Dixit बनीं जया बच्चन तो Rekha ने बोले अपने डायलॉग, रीक्रिएट हुआ सिलसिला फिल्म का हिट सीन, बोलीं रेखा – ‘वो मेरा प्यार हैं‘

डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) में इस हफ्ते प्यार की बहार आने वाली है क्योंकि इस हफ्ते शो में नजर आएंगीं एवरग्रीन रेखा (Rekha). यानि प्यार का सिलसिला

लोकप्रिय शो ‘Bhabi Ji Ghar Par Hai’ छोड़ने पर Nehha Pendse का बड़ा बयान, बोलीं ‘मैं सच में अब.
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर की बात, कहा- नहीं कर सकती किसी और से प्यार
Indian Idol 12: रीना रॉय ने अनु मलिक की शादी को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, सबके सामने खोली पोल

डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) में इस हफ्ते प्यार की बहार आने वाली है क्योंकि इस हफ्ते शो में नजर आएंगीं एवरग्रीन रेखा (Rekha). यानि प्यार का सिलसिला फिर से गूंजेगा. शो के कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं. जिनमें साफ नजर आ रहा है कि आने वाला हफ्ता प्यार के नाम होने वाला है. वहीं कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शो का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें रेखा (Rekha) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सिलसिला मूवी का हिट सीन रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं. रेखा अपने डायलॉग बोल रही हैं और माधुरी बनी हैं जया बच्चन (Jaya Bachchan). वीडियो के आखिर में रेखा कहती हैं – ‘वो मेरा प्यार हैं’.

डांस दीवाने (Dance Deewane) शो के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. सिलसिला फिल्म में आखिरी बार रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को देखा गया था. जिसमें जया बच्चन भी थीं. वहीं इससे पहले शो के सेट से एक और तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें रेखा माधुरी दीक्षित के गालों को चूमती हुईं दिखाई दे रही हैं.

अभिनेत्री रेखा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और न जाने कितने ही शानदार गाने. अब रेखा शो में पहुंच रही हैं और ये हफ्ता रेखा के नाम होने वाला है तो जाहिर है कंटेस्टेंट भी उन्हें खुश करने का मौका हाथ से जाने नहीं देंगे. इस हफ्ते कंटेस्टेंट एक्ट्रेस रेखा के गानों पर थिरकते नजर आ सकते हैं. शो में रेखा अपने आइकॉनिक स्टाइल में नजर आएंगीं. व्हाइट और गोल्डन साड़ी, बालों में गजरा, माथा पट्टी, मांग टीका, बड़े बड़े झुमके और गले में हार. रेखा जब भी किसी शो में जाती हैं तो खूब सजती हैं और यहां भी वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.