Bigg Boss 14 के लिए सेलिब्रिटीज सेलेक्शन हुआ शुरु, इस दिन शुरु होंगी तैयारियां

HomeNews

Bigg Boss 14 के लिए सेलिब्रिटीज सेलेक्शन हुआ शुरु, इस दिन शुरु होंगी तैयारियां

Bigg Boss 14 के लिए सेलिब्रिटीज सेलेक्शन हुआ शुरु, इस दिन शुरु होंगी तैयारियां बीग बॉस के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। सीजन 13 के खत्म होने के बा

मुंबई पुलिस कमिश्‍नर का तबादला, कंगना रनौत बोलीं- यह ‘शव सेना’ के अंत की शुरुआत है
दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का आरोप- ससुराल वालों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three corporations one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars
Bigg Boss 14 के लिए सेलिब्रिटीज सेलेक्शन हुआ शुरु, इस दिन शुरु होंगी तैयारियां
बीग बॉस के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। सीजन 13 के खत्म होने के बाद इसके 14वें सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला सीजन 13 के विजेता बने थे। सिद्धार्थ ने आखिर में आसिम रियाज और शहनाज गिल को मात देकर बिग बॉस 13 की ट्रॉफी को अपने नाम किया।
‘बिग बॉस 14’ की तैयारियां शुरू
‘बिग बॉस 13 अपने सभी सीजन में से सबसे जानदार शो रहा है। बिग बॉस 13 की धमाकेदार सफलता के बाद अब ‘बिग बॉस 14’ की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आपको बताते चले कि शो के लिए इसके निर्माता जल्द ही सेलिब्रिटीज के सेलेक्शन भी शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी एक वेबसाइट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए लोगों को दी है। वेबसाइट  की खबरों के अनुसार इस बार भी ‘बिग बॉस 14’ के लिए सीजन 13 की तरह मशहूर सेलिब्रिटीज की खोज की जा रही है।
सेलिब्रिटीज की तलाश शुरू
‘बिग बॉस 14’ से जुड़ी एक फोटो भी लोगों के साथ शेयर की है, जिसमें लिखा था, “निर्माताओं ‘बिग बॉस 14’ के लिए सेलिब्रिटीज की तलाश और सेलेक्शन शुरू करने वाले हैं। आपको बता दें कि शो का फॉरमेट कार्यक्रम शुरू होने से सिर्फ एक महीने पहले ही तय होता है, लेकिन इसके लिए मशहूर सेलिब्रिटीज चाहिए, जिसकी वजह से निर्माता जल्द ही उनकी तलाश शुरू कर रहे हैं।”
सबसे धमाकेदार सीजन
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 13’ अब तक के सभी सीजन में से सबसे धमाकेदार और टीआरपी बटोरने वाला सीजन रहा है। शो में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा जैसे सदस्यों ने अपने आप को फिनाले की रेस में शामिल होने में कामयाब रहे थे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रहे तो वहीं आसिम रियाज फर्स्ट रनरअप बने।