Barrister Babu में बड़ी बोंदिता का किरदार निभाएंगी Kanika Mann, इन अदाकाराओं के जबड़े से छीना रोल

HomeTelevision

Barrister Babu में बड़ी बोंदिता का किरदार निभाएंगी Kanika Mann, इन अदाकाराओं के जबड़े से छीना रोल

सीरियल बैरिस्टर बाबू (Barrister Babu) की कहानी में जल्द ही बदलाव आने वाला है। सीरियल 'बैरिस्टर बाबू' की कहानी का ट्रैक बदलने के लिए मेकर्स शो में लंबा

Imlie: आदित्य और इमली को अकेला छोड़कर मस्ती करता दिखा मनमौजी परिवार, सारा ड्रामा भुलाकर दिए पोज
कम TRP के चलते इन 9 टीवी शोज पर लगेगा ताला, फिर बुरा हुआ TV Industry का हाल
Indian Idol 12 Finale में हुई मेगास्टार Chiranjeevi की एंट्री, दर्शकों की होगी बल्ले-बल्ले

सीरियल बैरिस्टर बाबू (Barrister Babu) की कहानी में जल्द ही बदलाव आने वाला है। सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की कहानी का ट्रैक बदलने के लिए मेकर्स शो में लंबा लीप लाने वाले हैं। इन दिनों सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में प्रविष्ट मिश्रा औरा भटनागर मुख्य (Pravisht Mishra and Aurrabhat Nagar) भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में औरा भटनागर बोंदिता और प्रविष्ट मिश्रा अनिरुद्ध का किरदार निभाते हैं।

जल्द ही औरा भटनागर की जगह नई बोंदिता शो में एंट्री मारेगी। इसी बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की नई बोंदिता को खोज लिया है। खबरों की मानें तो सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में कनिका मान (Kanika Mann) बोंदिता का किरदार निभाने वाली हैं। कनिका मान इससे पहले सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा (Guddan Tumse Na Ho Payega) में नजर आ चुकी हैं।

सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा में कनिका मान ने अपनी एक नई पहचान बनाई थी। कनिका मान के नाम को सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ के मेकर्स ने फाइनल कर लिया है। जल्द ही कनिका मान बड़ी बोंदिता का किरदार निभाएंगीं। सूत्रों की मानें तो कनिका मान ने तो सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की शूटिंग का भी आगाज कर दिया है।

‘बैरिस्टर बाबू’ की बोंदिता के लिए मेकर्स ने कई अदाकाराओं के ऑडिशन लिए थे। जिनमें कनिका मान को फाइनल कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुझसे है राबता की रीम शेख भी बोंदिता बनने की रेस में शामिल थीं। इसके अलावा टीवी अदाकारा अशनूर कौर को भी सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ के मेकर्स ने अप्रोच किया था।

इसके अलावा टुनिशा शर्मा भी मेकर्स की पसंद थीं। इन तीनों अदाकाराओं को कनिका मान ने पछाड़ दिया है। गौरतलब है कि जल्द ही सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में लंबा लीप आने वाला है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से मेकर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से मेकर्स को शूटिंग में दिक्कत आ रही है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही सीरियल बैरिस्टर बाबू में लीप आ जाएगा।