Arjun Kapoor ने Malaika Arora छोड़ किसी और के लिए हाथ में उठाया मंगलसूत्र

HomeCinema

Arjun Kapoor ने Malaika Arora छोड़ किसी और के लिए हाथ में उठाया मंगलसूत्र

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपना वजन घटाने में लगे हुए हैं. कई फोटोज और वीडियो वो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं लेकि

बॉक्स ऑफिस पर इस दिन आमने सामने होंगी बबली और थलाइवी, साल का बड़ा महामुकाबला
उससे अच्छा तो तुमार यू टापू है भैया : फिल्म “बाला” Bala Ayushman Khurana
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपना वजन घटाने में लगे हुए हैं. कई फोटोज और वीडियो वो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी, जिसे देख पहली बार में कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आखिर अर्जुन के हाथ में ये मंगलसूत्र क्यों है. ये बात जानकर तो आपको और ज्यादा हैरानी हो जाएगी कि इस मंगलसूत्र का मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से कोई लेना-देना नहीं है.

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक मंगलसूत्र हाथ में पकड़ा हुआ है. अब फैंस को ये समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ये मंगलसूत्र क्यों पकड़ा हुआ है. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने यह तस्वीर अपनी फिल्म ‘की एंड का’ (5YearsOfKiandKa) को याद करते हुए पोस्ट की है. हालांकि, इसे पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) से सवाल किया है.

दरअसल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और करीना की इस फिल्म ‘की एंड का’ (Ki And Ka) को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं. इस फिल्म में अर्जुन और करीना की केमिस्ट्री और फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी. अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट में लिखा है, ‘की एंड का’ (Ki And Ka) की एक याद है यह! सेट तो मिस करता हूं और ऑनस्क्रीन ‘की’ (करीना) को भी. यह फिल्म पर्सनल थी क्योंकि यह मैंने मां की वजह से चूज की थी और यह बेबो और बाल्की सर के साथ काम करके और भी पर्सनल हो गई. मुझे लगता है कि हमें इस फिल्म के सीक्वल की जरूरत हैं @ क्या कहती हो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)?’