Anushka Sharma Photo: मां बनने के बाद बदल गया अनुष्का शर्मा का लुक, फोटो शेयर कर लिखा – ‘लाइट कैचर’

HomeFashion

Anushka Sharma Photo: मां बनने के बाद बदल गया अनुष्का शर्मा का लुक, फोटो शेयर कर लिखा – ‘लाइट कैचर’

Anushka Sharma New Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दो महीने पहले एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है और इन दिनों वो पूरी तरह से अपना मदरहुड एंजॉय

उर्वशी रौतेला के कपड़े देख लोगों की छूट गई हंसी, बोले ‘अरे! ये तो भाड़े के हैं’
Deepika Padukone ने शेयर किया ब्लू ड्रेस में स्टाइलिश फोटो, फैंस से पूछा- ‘गर्मी आ गईं.?
BAFTA 2021 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, फिल्म The White Tiger को मिले दो नॉमिनेशन

Anushka Sharma New Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दो महीने पहले एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है और इन दिनों वो पूरी तरह से अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है.

हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनका लुक एकदम बदला हुआ नजर आ रहा है. अनुष्का की ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैन्स इस पर कमेंट कर बता रहे हैं कि अभी भी उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है.

अनुष्का ने ये फोटो कल यानि रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वो धूप में एक सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. अनुष्का ने इस दौरान जीन्स के साथ ब्लू जैकेट पहन रखी है और बालों को खुला रखा है. फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि, लाइट कैचर.

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा कई दिनों से बड़े पर्दे से गायब हैं. आखिरी बार वो फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडेक्शन में दो वेब सीरीज का निर्माण किया जिसका नाम है पाताल लोक और बुलबुल. दोनों ही सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था. पाताल लोक में सभी किरदारों के काम को काफी सराहा गया था. अब अनुष्का के फैन उनको बड़े पर्दे पर देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.