Anupama से Sudhanshu Pandey की छुट्टी की अफवाहों के बीच मेकर्स ने बताया सच, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

HomeTelevision

Anupama से Sudhanshu Pandey की छुट्टी की अफवाहों के बीच मेकर्स ने बताया सच, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में एक स

Indian Idol 12, Dance Deewane 3 और Indian Pro Music League के मेकर्स की मिनी लॉकडाउन से उड़ी नींद, कहा ‘2 हफ्ते की शूटिंग हो चुकी है लेकिन.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ट्रेनिंग से लौटा विराट, होली में सई से करेगा प्‍यार का इजहार!
Madhuri Dixit को चढ़ा ‘Dilbar’ फीवर, ऐसी हिलाई कमरिया; Nora Fatehi को किया फेल

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं. बीते दिनों ऐसी अफवाह उड़ी थी कि शो के मेल लीड वनराज यानी सुधांशु पांडे का शो से पत्ता कटने वाला है. इसके साथ ही कहा जा रहा था कि शो में नए एक्टर की एंट्री होगी, जो अनुपमा की लाइफ में खुशियां बिखेरेगा. ऐसे में अब मेकर्स ने इस पर खुद आगे आकर बात की है.

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) के प्रोड्यूसर राजन शाही ने साफ कर दिया है कि वनराज यानी सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) शो छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं. वो पहले की तरह ही शो में मेल लीड के किरदार में नजर आते रहेंगे. इसके अलावा राजन शाही ने बताया कि शो में नए किरादर की एंट्री जरूर होने वाली है, जिसकी तलाश अभी पूरी नहीं हुई है. शो में आने वाला नया किरदार अनुपमा की मदद करता नजर आएगा. साथ ही नया किरदार बतौर सेकेंड लीड नजर आएगा.

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में एक और जहां काव्या और वनराज दोनों की नौकरी जा चुकी है तो वहीं अनुपमा की एकेडमी शुरू हो गई है. करियर में जहां अनुपमा आगे बढ़ रही है तो वहीं उसके निजी जीवन में रिश्ते बिखर रहे हैं. अनुपमा हर रिश्ते को संभालने में लगी है.