Amitabh Bachchan की ये 5 फिल्में सिनेमाघरों में चली थीं 50 से 100 हफ्तों तक, बिग बी ने अपने करियर के पुराने दिनों को किया याद

HomeCinema

Amitabh Bachchan की ये 5 फिल्में सिनेमाघरों में चली थीं 50 से 100 हफ्तों तक, बिग बी ने अपने करियर के पुराने दिनों को किया याद

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों में एक हैं। उन्होंने 70 के दशक से लेकर अब तक एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर और हिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन

Radhe: Your Most Wanted Bhai में दिशा पाटनी के साथ अपने किसिंग सीन पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं उनकी उम्र का दिखा हूं.
पत्नी बबीता का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे रणधीर कपूर को देखकर बोले लोग- ‘हालत ठीक नहीं, फिर भी.
द फैमिली मैन 2 के ट्रेलर में दिखा वो एक्टर, जिसने 6 महीने पहले किया सुसाइड

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों में एक हैं। उन्होंने 70 के दशक से लेकर अब तक एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर और हिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस समय सिनेमाघरों में पूरे साल भर में गिनती की फिल्में रिलीज हुआ करती थीं, लेकिन कोरोना काल से पहले मल्टीप्लेक्स आने के बाद हर हफ्ते नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है।

ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है और बताया है कि उस समय 50-100 हफ्तों तक एक ही फिल्म सिनेमाघरों में चलती रहती थी। यह बात अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कही है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे भी करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बिग बी ने गॉगल्स भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक के समय को याद किया है। साथ ही बताया है कि उस समय पूरे साल में कितनी फिल्में रिलीज हुआ करती थीं।