Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’

HomeTelevision

Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’

सोनी टीवी (Sony Tv) के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) की इन दिनों काफी चर्चा में है। शो को अपने छह फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। बीते हफ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से होगी Karan Kundrra की छुट्टी, एक्टर ने कहा ‘मुझे ऐसे रोल.
सई को चोट लगते ही बौखलाएगा विराट, चौहान हाउस छोड़ देगी पाखी
घर की पार्टी में मालिनी उड़ाएगी इमली की धज्जियां, क्या होगा आदित्य का रिएक्शन

सोनी टीवी (Sony Tv) के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) की इन दिनों काफी चर्चा में है। शो को अपने छह फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। बीते हफ्ते आशीष कुलकर्णी बाहर हो गए थे। बीती रात 18 जुलाई को प्रसारित हुए इंडियन आइडल 12 के एपिसोड के बाद दो युवा गायकों को फिर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का आरोप है कि अन्य प्रतिभाशाली गायकों की बलि चढ़ाकर इन दो कंटेस्टेंट्स को शो में क्यों रखा गया है।

 

ये दो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया हैं। शनमुख प्रिया को तो इंडियन आइडल 12 के हर एपिसोड के बाद ट्रोल किया जाता है। हालांकि इस बार यूजर्स ने हद पार करते हुए इन दोनों कंटेस्टेंट्स को बेसुरा तक कह दिया है। चलिए आपको दिखाते हैं इन दोनों कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के बाद किस तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं।

एक यूजर ने लिखा, ये दो बेसुरों को हर एपिसोड में देखना होता पड़ता है। ये बायस्ड शो है, हम इसका बहिष्कार करते हैं। एक यूजर ने लिखा, इस हफ्ते एलिमिनेशन क्यों नहीं किया गया। शनमुख प्रिया को अब बाहर जाना चाहिए।

 

वहीं कुछ यूजर्स का गुस्सा तो सोनू कक्कड़ और अनु मलिक पर भी निकला। यूजर्स ने दोनों पर बायस्ड होने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, आज का पूरा शो स्क्रिप्डेट था। दूसरे कंटेस्टेंट को बचाने के लिए और पवनदीप राजन को नीचा दिखाने के लिए।

एक यूजर ने लिखा, शनमुख प्रिया और दानिश की परफॉर्मेंस आते ही मैं टीवी बंद कर देता हूं। जितनी जल्दी हो सके इन दोनों को शो से बाहर निकालो।