जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान से चंद फीट दूर हुआ था बम ब्लास्ट, बाल-बाल बचे थे कलाकार

HomeCinema

जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान से चंद फीट दूर हुआ था बम ब्लास्ट, बाल-बाल बचे थे कलाकार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और काम से लोगों का खूब दिल जीता है। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक सा

पहली बार Ranveer Singh संग रोमांस करेंगी Katrina Kaif!! इस डायरेक्टर ने किया ये कमाल
सलमान खान को मिल रहा है इस संगठन से सपोर्ट | Salman Khan will get assist from FWICE amid allegations after Sushant Singh Rajput’s dying
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और काम से लोगों का खूब दिल जीता है। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक साथ ‘डॉन’ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन 17 साल पहले दोनों कलाकारों के साथ ऐसा हादसा हुआ था, जिसके बारे में सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान से चंद फीट की दूरी पर एक धमाका हुआ था, जिससे दोनों बाल-बाल बचे थे। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने किया था।

 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि साल 2004 में वह, शाहरुख खान, सेलीना जेटली और जायद खान जैसे कई कलाकार कॉन्सर्ट करने के लिए यूएस, और यूके जैसे कई देशों में गए थे। श्रीलंका भी उनके सफर का ही हिस्सा था। लेकिन जहां बाकी देशों में स्थिति सामान्य थी तो वहीं श्रीलंका में बौद्ध भिक्षू उनके कॉन्सर्ट से खुश नहीं थे।

बौद्ध भिक्षुयों के एक लोकप्रिय साधू की पुण्यतिथि के दिन यह शो पड़ रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि इस ब्लास्ट ने उन्हें पूरी तरह से हैरान करके रख दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, ‘शाहरुख खान और मैं हमारे आखिरी गाने के लिए स्टेज पर डांस कर रहे थे, लेकिन डांस के सीक्वंस के लिए हमें अपने आउटफिट बदलने थे और हमें इसके लिए बैकस्टेज जाना था।’

‘इसी बीच अचानक मैंने एक धमाके की आवाज सुनी। पहले तो मुझे लगा कि यह शायद स्मोक बॉम्ब होगा, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि स्मोक बॉम्ब की आवाज इतनी तेज नहीं होती है। ऐसे में मैंने वहां जाकर देखा तो पाया कि कई बॉडीज जमीन पर ही पड़ी हुई थीं। वहां भगदड़ मच चुकी थी और पुलिस किसी तरह भीड़ को मैनेज करने की कोशिश कर रही थी।

प्रियंका ने कहा, ‘मैं इस बात को लेकर दावे से नहीं कह सकती थीं कि वह एक स्मोक बॉम्ब था या असली बम था। लेकिन जब मैं बैकस्टेज गई तो शाहरुख, सैफ, सेलीना, जायद और बाकी लोग इस मामले पर बातें कर रहे थे। मैं यह जान पाती की आखिर हुआ क्या था, इससे पहले ही मुझे कार में बैठा दिया गया और कोलंबो एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया।

प्रियंका ने आगे बताया कि जब इस हादसे के बाद वह बीमार पड़ गई थीं। जब प्रियंका को यह पता चला कि इस ब्लास्ट के दौरान शाहरुख और प्रिंयका केवल छह फीट की ही दूरी पर थे। प्रियंका ने कभी भी मौत को इतने करीब से नहीं देखा था। जब वह मुंबई पहुंची तो वह काफी बीमार पड़ गई थीं। प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने घर पहुंचते ही उन तमाम लोगों के लिए प्रार्थना की। जिन्होंने इस हादसे में अपने लोगों को खोया था।