‘बालिका बधू 2’ की शूटिंग शुरू, श्रेया पटेल और वंश सयानी निभाएंगे लीड रोल

HomeTelevision

‘बालिका बधू 2’ की शूटिंग शुरू, श्रेया पटेल और वंश सयानी निभाएंगे लीड रोल

टीवी का पॉपुलर शो रहा बालिका वधू का अगला सीजन ऑन एयर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. नया सीजन एक बार फिर बाल विवाह की बुराइयों से निपटते हुए दिखाई द

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gangaur Special Episode: नायरा की तरह सज-संवर के आएगी सीरत, कार्तिक को नहीं होगा यकीन
बोंदिता को रातों रात किडनैप करेगा अनिरुद्ध, हवेली में मचेगा कोहराम
सम्राट लेगा चौहान हाउस में एंट्री, व‍िराट और सई को करेगा अलग!

टीवी का पॉपुलर शो रहा बालिका वधू का अगला सीजन ऑन एयर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. नया सीजन एक बार फिर बाल विवाह की बुराइयों से निपटते हुए दिखाई देहा. इसमें बाल ‘आपकी नजरों ने समझा’ फेम श्रेया पटेल और बालवीर फेम वंश सयानी लीड रोल में नजर आएंगे.

बालिका वधू की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो चुकी है. वहां एक छोटा-सा शेड्यूल पूरा कररने के बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी. शहर में शो के सेट पहले से ही बन रहे हैं. इन सेट को पहले सीजन के सेट बनाने वाले स्फीयरोरिजिन्स ही तैयार कर रहे हैं. सेट को पहले जैसा ऑरिजनल लुक दिया जा रहा है. साथ में इसमें कुछ एडवांस चीजें भी शामिल की गई हैं.

“बालिका वधू 2 की थीम की आत्मा पहले सीजन के करीब ही होगी, इसे वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर भी स्थापित किया जाएगा. मेकर्स बदलते सामाजिक मानदंडों और यह युवा पीढ़ी को कैसे प्रभावित करता है, उसे भी इसमें दिखाना चाहते हैं.

‘बालिका वधू 2’ पहले सीजन की तर्ज पर ही होगा जहां आनंदी की शादी बचपन में हो जाती है और वह अपने नए जीवन को कैसे अपनाती है. यह शो इतनी कम उम्र में निभाए गए रिश्तों की कठिनाइयों पर भी प्रकाश डालता है.

पहले सीजन में आनंदी और जग्या की मुख्य भूमिकाओं में बाल कलाकार अविका गोर और अविनाश मुखर्जी थे. उनकी यंग एज की भूमिकाएं प्रत्यूषा बनर्जी और फिर तोरल रासपुत्र और शशांक व्यास ने निभाई थीं. बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.