अपने अटपटे किरदारों के जरिए सबको हंसाते हैं ये 15 कॉमेडी शोज

HomeTelevision

अपने अटपटे किरदारों के जरिए सबको हंसाते हैं ये 15 कॉमेडी शोज

आज पूरी दुनिया हैप्पी लाफ्टर डे को सेलिब्रेट कर रही है। आज का दिन उन लोगों को समर्पित किया गया है जो लोगों को हंसाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आज का

रुबीना दिलैक नहीं होंगी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह
Bigg Boss 13 03Dec बिगबॉस में नया ट्विस्ट रश्मि के बदले मिजाज
Divyanka Tripathi और Shweta Tiwari की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं Aastha Gill, सेट पर मचाया धमाल

आज पूरी दुनिया हैप्पी लाफ्टर डे को सेलिब्रेट कर रही है। आज का दिन उन लोगों को समर्पित किया गया है जो लोगों को हंसाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आज का दिन हमें सिखाता है कि जिंदगी में हंसना कितना जरूरी है। इस खास मौके पर हम आपको टीवी के उन चुनिंदा कॉमेडी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हंसाने के लिए ही बनाए गए हैं।

द कपिल शर्मा शो उवन कॉमेडी शोज में से एक है जिसे देखकर डिप्रेशन के मरीज में मुस्कुराने लग जाते हैं। द कपिल शर्मा शो की लोकप्रियता दश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। लोग कपिल शर्मा को इस शो में देखना बहुत पसंद करते हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोकुलधाम निवासी हर हफ्ते लोगों को हंसाने के लिए आते हैं। सब टीवी के इस कॉमेडी शो के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है। दयाबेन, जेठालाल, बापूजी, तारक मेहता, पोपटलाल, अय्यैर, बबीता जी हर किसी का अंदाज एक दूसरे से अलग है। इन किरदारों की हरकतें अक्सर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है।

एंड टीवी के कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है के विभूति और मनमोहन तिवारी को एक दूसरे की पड़ोसन से प्यार हो गया है। इन दोनों में अपना प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं है। ऐसे में दोनों अपनी पड़ोसनों अनीता और अंगूरी के आगे पीछे नाचते रहते हैं। भाभी जी घर पर है भी कई 2015 से लोगों को हंसा रहा है। 6 साल की बीत जाने के बाद भी इस शो की चमक में कमी नहीं आई है।

खतरों के खिलाड़ी खत्म होने के बाद फैंस इस शो को बहुत मिस कर रहे थे। ऐसे में भारती सिंह ने अपने पति हर्ष के साथ कॉमेडी शो खतरा खतरा खतरा के जरिए टीवी पर दस्तक दी थी। इस शो में भारती सिंह आने वाले मेहमानों को खतरनाक टास्क देती थी। इन टास्क के दौरान शो के सितारे जमकर मस्ती करते थे। खतरा खतरा खतरा को देखकर लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाते थे। कुछ समय में ही भारती सिंह के इस शो ने लोगों को खुश कर दिया था।