Ranbir Kapoor की बिगड़ी तबीयत, एक्टर के अंकल ने कहा- ‘मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे…’

HomeCinema

Ranbir Kapoor की बिगड़ी तबीयत, एक्टर के अंकल ने कहा- ‘मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे…’

एक बार फिर से कपूर खानदान से बुरी खबर है। ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी रणबीर के अंकल अभिनेता रणधीर कप

अखूनी फिल्म रिव्यू – नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर नेटफ्लिक्स की शानदार फिल्म | Axone movie evaluation on Netflix – distinctive northeast social commentary
सुनील शेट्टी ने बालाजी फिल्म्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फर्जी पोस्टर शेयर करने का आरोप
Akshay Kumar ने रिवील किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म ‘तड़प’ का फ़र्स्ट लुक, देखें पोस्टर

एक बार फिर से कपूर खानदान से बुरी खबर है। ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी रणबीर के अंकल अभिनेता रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनके भतीजे रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें क्वारंटीन किया गया है।

यह बात रणधीर कपूर ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए कही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो उन्होंने हां में जवाब दिया। इसके बाद रणधीर कपूर के आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि वह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे हुआ है। मैं शहर में नहीं हूं।’ सोशल मीडिया पर अब इस खबर की काफी चर्चा हो रही है।

रणबीर कपूर के कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर नें उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। ‘जुग जुग जियो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। नीतू कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं जहां इस खतरनाक महामारी का शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। अच्छी बात यह है कि अभिनेत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।