मामा गोविंदा के साथ अनबन को लेकर कृष्णा अभिषेक ने फिर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा’

HomeTelevision

मामा गोविंदा के साथ अनबन को लेकर कृष्णा अभिषेक ने फिर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा’

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक इन दिनों मामा गोविंदा के साथ अपने रिश्ते की अनबन को लेकर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने द क

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कोरोना का आतंक,ये 10 सितारे आये गिरफ्त में
लता मंगेशकर और आशा भोसले पर भी लग चुके हैं खेमेबाजी के आरोप
शिल्पा की किरकिरी: चारों तरफ से मुसीबत में फंसी अभिनेत्री, पति के बाद अब मां और खुद की गिरफ्तारी की आई नौबत

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक इन दिनों मामा गोविंदा के साथ अपने रिश्ते की अनबन को लेकर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड में कॉमेडी करने से मना कर दिया था जिसमें गोविंदा मेहमान के तौर पर नजर आए थे। अब कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के साथ अपने अच्छे और पुराने रिश्ते को याद किया है।

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने गोविंदा के साथ एपिसोड न करने को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद है, और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।’

कृष्णा अभिषेक ने अपनी और गोविंदा के बीच की दूरियों को पत्नियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, ‘मैं गोविंदा मामा से बहुत प्यार करता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि वह भी मुझे भी प्यार करते हैं। इसके चलते वह मुझसे नाराज हैं। मैं उनसे इतना प्यार करता हूं कि अगर मैं उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा और इसी के चलते मैंने वह एपिसोड नहीं किया।’