Irrfan Khan Update सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौटे इरफ़ान

HomeCinema

Irrfan Khan Update सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौटे इरफ़ान

Irrfan Khan Update सर्जरी के बाद भारत लौटे इरफ़ान इरफान खान एक सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौट आएं हैं। लंदन से लौटने के बाद इरफान खान एक बार फिर सुर्ख

क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case
कैंसर को मात देने के बाद संजय दत्त की पहली फोटो आईं सामने
मैगजीन के कवर पर जया बच्चन की तस्वीर देख दिल दे बैठे थे अमिताभ, इस वजह से जल्दबाजी में लिए सात फेरे

Irrfan Khan Update सर्जरी के बाद भारत लौटे इरफ़ान

इरफान खान एक सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौट आएं हैं। लंदन से लौटने के बाद इरफान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इरफान कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। असल में इरफान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वो व्हील चेयर बैठे थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स से बचने के लिए हाथ से अपना मुंह छुपाया हुआ था। उन्होंने कैप से सिर भी ढक रखा था।

सोशल मीडिया पर गपशप Irrfan Khan Update

इरफान खान की व्हीलचेयर वाली फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इरफान पिछले कई दिनों से लंदन में ही इलाज करवा रहे थे और अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में भी व्यस्त थे। लेकिन अब लंबे समय से बीमार भी चल रहे इरफान शूटिंग खत्म कर भारत लौटे हैं।
हिंदी मीडियम के बाद इंग्लिश मीडियम
इरफान के स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी कर इरफान के हेल्थ को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंदन में फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के बाद इरफान खान की सर्जरी
सफलतापूर्वक पूरी हो  गई है। स्टेटमेंट में आगे लिखा है कि वे मुंबई और अपने घर को बहुत मिस कर रहे थे। हम मीडिया से विनती करते हैं कि किसी भी तरह के कयास ना लगाएं। इतना सपोर्ट करने के लिए हम आप सभी का फिर से शुक्रिया करते हैं। गौरतलब है कि इरफान का मार्च 2018 से इलाज चल रहा है। उनकी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम पुरानी फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल है जो अगले साल अप्रैल महीने में रिलीज हो सकती है।

–शाम्भवी मिश्रा


हैदराबाद कांड और गुस्सा जाहिर किया सिनेमा जगत के मशहूर लोगों ने

Saina Nehwal बहुत जल्द पर्दे पर होगी सायना नेहवाल की बायोपिक
Rajpal Yadav जानिए इनके जीवन से जुडी कुछ खास बातें

Follow us on Youtube – Comedy Mirchi