7 हफ्ते बाद शो से बाहर हुईं अंजलि गायकवाड़ बोलीं- पापा मुझे टॉप 5 में देखना चाहते थे, मैं उनका सपना पूरा नहीं कर पाई

HomeTelevision

7 हफ्ते बाद शो से बाहर हुईं अंजलि गायकवाड़ बोलीं- पापा मुझे टॉप 5 में देखना चाहते थे, मैं उनका सपना पूरा नहीं कर पाई

इंडियन आइडल 12' में 7 हफतों के बाद पहली बार एलिमिनेशन राउंड देखा गया और इसमें 15 साल की अंजलि गायकवाड़ शो से बाहर हो गई हैं। बातचीत के दौरान अंजलि ने ब

फिनाले से पहले पता चल गया ‘बिग बॉस 13’ का विनर
इन 5 हसीनाओं ने ठुकराया था लीड रोल का ऑफर, Priyal Mahajan ने मारी बाजी
Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin समेत इन 9 टीवी शोज में हैं 2-2 विलेन,

इंडियन आइडल 12′ में 7 हफतों के बाद पहली बार एलिमिनेशन राउंड देखा गया और इसमें 15 साल की अंजलि गायकवाड़ शो से बाहर हो गई हैं। बातचीत के दौरान अंजलि ने बताया कि उनका सपना है कि वे पूरी दुनिया में क्लासिकल सिंगिंग से अपनी पहचान बनाएं। पिछले कुछ हफतों से ये शो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। हाल ही में, शो की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एक एपिसोड में शनमुख प्रिया ने आशा भोसले का पॉपुलर गाना ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाया था। हालांकि ऑडियंस को उनकी आवाज रास नहीं आई जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

अंजलि कहती हैं, “शो से जुड़े मुझे तकरीबन 6 महीने हो चुके हैं और अब तक का मेरा अनुभव शानदार रहा है। हमारा शो जुलाई महीने में ही खत्म होनेवाला था हालांकि कोविड की वजह से इसे एक्सटेंड किया गया था। इस सफर में मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला फिर चाहे वो कंटेस्टेंट्स हो या जजिस से। कई सारे लिविंग लेजेंड्स के सामने परफॉर्म करना, मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। ये सारे जो मोमेंट्स हैं उसे समेटकर मैं अपने घर लौटी हूं।”

अंजलि आगे कहती हैं, “7 हफ्ते के बाद, मेरा पहला एलिमिनेशन हुआ, जिससे थोड़ी निराशा तो जरूर हुई है। मेरे पापा का सपना था मुझे टॉप 5 में देखने का जोकि मैं पूरा नहीं कर पाई। साथ ही, सोचा नहीं था कि मेरा इस शो के साथ इतना लंबा सफर होगा। शो में सभी परिवार जैसे हो गए थे। ऐसे में इन सब से बिछड़ना अच्छा नहीं लग रहा था हालांकि जजिस का डिसिशन और वोटिंग के बाद, मेरा एलिमिनेशन हुआ है, जिससे मैं काफी संतुष्ट हूं।”

अंजलि पिछले कुछ दिनों से शो में हो रहे कंट्रोवर्सी के बारे में कहती हैं, “सच कहूं तो मैं पर्सनली सोशल मीडिया ट्रोलिंग को गंभीरता से नहीं लेती। यकीन मानिए, ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हम सभी बहुत मेहनत करते हैं। शनमुख प्रिया बहुत अच्छी गायिका हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगे हुए हैं।”