6 मिनट के मोनोलॉग ने कराया हिट, आज करोड़ों में है कार्तिक आर्यन की मार्केट वैल्यू

HomeCinema

6 मिनट के मोनोलॉग ने कराया हिट, आज करोड़ों में है कार्तिक आर्यन की मार्केट वैल्यू

मुंबई की फिल्मी दुनिया में एक ब्रेक मिलना और फिर उसके बाद सफलता पाना हर किसे के बूते का नहीं है. वो भी खासकर जब वहां आपका कोई गॉडफादर ना हो और आप किसी

Draupadi का किरदार निभाएंगी Rhea Chakraborty? महाभारत की कहानी पर आधारित होगी ये फिल्म
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers
Sunny Deol ने 57 की उम्र में खुद से 38 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किए थे बोल्ड सीन, इंटिमेसी में खो गए थे.

मुंबई की फिल्मी दुनिया में एक ब्रेक मिलना और फिर उसके बाद सफलता पाना हर किसे के बूते का नहीं है. वो भी खासकर जब वहां आपका कोई गॉडफादर ना हो और आप किसी छोटे शहर से हों. पर कुछ स्टार्स ने ऐसे कई मिथ तोड़े और अपने हुनर के बल पर आगे बढ़ते गए. रोल छोटा बड़ा, इसकी परवाह किए बिना अपने किरदार को निभाया और कामयाबी पाई. आज नॉन बॉलीवुड बैकग्राउंड से आकर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने में कार्तिक आर्यन का नाम आगे है. कार्तिक आर्यन की शुरुआत छोटी फिल्मों, मल्टी स्टारर फिल्मों में रोल्स से हुई और आज वो कई फिल्मों के लीड हैं. उन्हें इंडस्ट्री में दस साल हो गए.

दस साल पहले प्यार का पंचनामा में पहली बार कार्तिक आर्यन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था. फिल्म में उनके साथ दो मेल कैरेक्टर और थे पर 6 मिनट के एक मनोलॉग के जरिए वे वायरल हो गए थे. युवाओं को उनका ना सिर्फ कैरेक्टर पसंद आया था बल्कि उनके डायलॉग खूब अच्छे लगे थे. बता दें कि फिल्म का डारेक्शन लव रंजन ने किया था. फिल्म में कॉमिक टाइमिंग कमाल की है. कार्तिक के अलावा इस फिल्म में दिवेन्दू शर्मा, रायो एस बखिरता, नुसरत बरुचा, सोनाली सेगल और इशिता राज शर्मा भी थीं.

फिल्म में एक सीन है जहां कार्तिक आर्यन अपनी लव लाइफ से तंग होकर अपने दोस्त को बताते हैं कि आखिर प्यार क्या बीमारी है, क्या दिक्कत होती है जब लड़का-लड़की साथ रहते हैं. ये सीन करीब 6 से 7 मिनट का है, इसी सीन से कार्तिक की पहचान बनी थी. कार्तिक ने दावा किया था कि उन्होंने ये सीन एक बार में ही शूट किया था. कार्तिक ने कहा ऑडिशन के वक्त कई बार बुलाया गया था, उसी वक्त उनसे कहा गया था अगर वो मोनोलॉग वाले सीन को सही तरीके से कर लेते हैं तो उनका सेलेक्शन फिल्म के लिए हो जाएगा.

प्यार का पंचनामा के बाद कार्तिक आर्यन का फिल्मी करियर निकल पड़ा. मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन को प्यार का पंचनामा 2 में भी देखा गया. वहां भी उनके एक्टिंग की तारीफ हुई. फिर तीसरी बार वो लव रंजन के डारेक्शन में सोनू के टिटू की स्वीटी में नजर आए. इसमें भी कार्तिक का रोल काफी पसंद किया गया. 2019 में कार्तिक ने लुका छुपी और पति, पत्नी और वो जैसी फिल्में कीं जो एवरेज से ऊपर रहीं.