माधुरी दीक्षित की जगह ‘Dance Deewane 3’ को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही

HomeTelevision

माधुरी दीक्षित की जगह ‘Dance Deewane 3’ को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही

कोरोना के जारी कहर के बीच लोगों के लिए मसीहा बनकर काम कर रहे सोनू सूद (Sonu Sood)अब जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) में नजर

पवित्र रिश्ता सीजन-2:नए शो में सुशांत सिंह राजपूत की जगह शहीर शेख लीड एक्टर होंगे, लीड एक्ट्रेस के लिए अंकिता लोखंडे ही एकता की पसंद
Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Khatron Ke Khiladi 11 से इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, गुस्साए फैंस ने Arjun Bijlani को सुनाई खरी-खोटी

कोरोना के जारी कहर के बीच लोगों के लिए मसीहा बनकर काम कर रहे सोनू सूद (Sonu Sood)अब जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3) में नजर आएंगे। सोनू सूद अब इस शो को जज (Sonu Sood to judge Dance Deewane 3) करेंगे। वह ‘डांस दीवाने 3’ में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जगह लेंगे।

दरअसल महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण हर तरह की शूटिंग बंद हैं। ऐसे में ज्यादातर टीवी शोज की शूटिंग लोकेशन अन्य शहरों में शिफ्ट हो गई है। ‘डांस दीवाने 3’ पहले मुंबई में शूट किया जा रहा था (Dance Deewane 3 shoot location) और अब इसकी लोकेशन बेंगलुरु शिफ्ट हो गई है। इस वजह से माधुरी दीक्षित के लिए तुरंत ही बेंगलुरु जाना संभव नहीं है। इसलिए माधुरी दीक्षित करीब दो हफ्तों (Madhuri Dixit to go missing from Dance Deewane 3) तक ‘डांस दीवाने 3’ को जज करते हुए नजर नहीं आएंगी।

माधुरी दीक्षित की जगह ‘डांस दीवाने 3’ को अब सोनू सूद (Sonu Sood) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जज करेंगी। मेकर्स ने इस वीकेंड आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया है। शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया, ‘माधुरी दीक्षित को रिप्लेस नहीं किया जा रहा है, पर वह अगले 4 एपिसोड तक उपलब्ध नहीं होंगी।