चौहान हाउस में होगी सम्राट की एंट्री, पाखी के अरमानों पर फिरेगा पानी

HomeTelevision

चौहान हाउस में होगी सम्राट की एंट्री, पाखी के अरमानों पर फिरेगा पानी

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में पाखी (Aishwarya Sharma) को बड़ा झटका लगने वाला है। सई अस्पताल से वापस अपने घ

TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग की तरह वायरल हुई रणवीर और सीरत की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Anupamaa Spoilers 30 March 2021 : अनुपमा और वनराज का रोमांस देखकर गुस्से से आग बबूला होगी काव्या

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में पाखी (Aishwarya Sharma) को बड़ा झटका लगने वाला है। सई अस्पताल से वापस अपने घर आ गई है। चौहान हाउस में लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर सई (Ayesha Singh) ने किसी को भी नहीं बताया है कि वो घर छोड़कर जाने वाली है। जैसे ही विराट को इस बात की भनक लगेगी, उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। सई विराट के सामने ही अपना सामान पैक करने लगेगी और उससे कहेगी कि वो अबसे पुलकित जीजू के घर रहेगी। सई का फैसला सुनकर विराट (Neil Bhatt) टूट जाएगा।

विराट सई को रोकने की पूरी कोशिश करेगा। सई मान जाएगी और विराट भी पुलकित से वादा करेगा कि अबसे वो उसे कभी भी शिकायत का मौका नहीं देगा।

सई की वापसी के साथ ही पाखी को भी जोर का झटका लगा है। पाखी को लग रहा था कि विराट के मन में सई के लिए कड़वाहट पैदा हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थक-हारकर पाखी चौहान हाउस छोड़ने का फैसला करेगी। घरवालों से पाखी सिर्फ इतना ही कहेगी कि जब तक उसकी नौकरी नहीं लग जाएगी, तब तक वो अपने माता-पिता के घर पर ही रहेगी।

पाखी का फैसला सुनकर सई और विराट के दिमाग में आइडिया आएगा। सई और विराट पाखी के पति सम्राट को चौहान हाउस में लाने का फैसला करेंगे। सई और विराट की ये प्लानिंग सफल हो जाएगी। सम्राट को घर पर देखकर पाखी के होश उड़ जाएंगे। अब देखना होगा कि पाखी विराट को पाने के लिए क्या-क्या पैंतरे अपनाएगी? या फिर अब सम्राट के आने के बाद उसका हर ख्वाब धरा का धरा रह जाएगा।