HomeCinemaNews

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse

[ad_1] अरबाज खान ने किया भाई को सपोर्ट वहीं, अरबाज खान ने लिखा है, "खाली दिमाग शैतान का घर होता है। एक अंग्रेजी कहावत हमने स्कूल में पढ़ी थी। मै

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘Bachchan Pandey’ के लिए तैयार किया मास्टर प्लान, इस दिन रिलीज करेंगे ट्रेलर?
दीपिका पादुकोण के कपड़ों को देख लोगों की छूट गई हंसी, बोले- ‘बप्पी दा के क्यों पहन लिए’

[ad_1]

अरबाज खान ने किया भाई को सपोर्ट

अरबाज खान ने किया भाई को सपोर्ट

वहीं, अरबाज खान ने लिखा है, “खाली दिमाग शैतान का घर होता है। एक अंग्रेजी कहावत हमने स्कूल में पढ़ी थी। मैं तब इसका ठीक-ठीक अर्थ समझने के लिए बहुत छोटा था, लेकिन अब हमारे चारों तरफ जो कुछ भी हो रहा है उसे देखते हुए, पुरानी कहावत अब पूरी तरह से समझ में आ रही है।”

FWICE ने भी किया सपोर्ट

FWICE ने भी किया सपोर्ट

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) सलमान खान की सपोर्ट में उतर आया है। इस संगठन की तरफ से सलमान खान के नाम एक लेटर लिखा गया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को हमेशा जरूरतमंदों के लिए खड़ा होने को लेकर आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि सलमान की एक आवाज पर सभी उठकर खड़े होंगे।

क्या है मामला!

क्या है मामला!

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में बॉलीवुड के कुछ कलाकारों पर मुसीबत बढ़ती दिख रही है। पहले एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में इस मामले में eight बॉलीवुड सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, अब बिहार में ही सलमान खान और करण जौहर के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। इन पर सुशांत सिंह को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

अभिनव कश्यप ने लगाया आरोप

अभिनव कश्यप ने लगाया आरोप

दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया कि दबंग के बाद किस तरह सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही है।

बीइंग ह्यूमन के शोरूम पर तोड़फोड़

बीइंग ह्यूमन के शोरूम पर तोड़फोड़

वहीं, बिहार में सुशांत के फैंस ने सलमान खान के फैशन आउटलेट बीइंग ह्यूमन के शोरूम पर तोड़फोड़ कर डाली है। ये शो रूम बिहार के पटना में है जहां पर उनके पोस्टर्स को निकाल दिया गया और जमकर नारेबाजी भी कई गई।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवाज पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत लंबे वक्त से अवसाद में थे।

[ad_2]

Source link