सुनील शेट्टी ने बालाजी फिल्म्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फर्जी पोस्टर शेयर करने का आरोप

HomeCinema

सुनील शेट्टी ने बालाजी फिल्म्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फर्जी पोस्टर शेयर करने का आरोप

सुनील शेट्टी ने बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया कि वह फिल्म में

सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala
केआरके ने जेल से बाहर आए शाइनी आहूजा को ऑफर की थी फिल्म, अभिनेता ने कहा था- भट्ट साहब संभाल लेंगे करियर
बुलबुल फिल्म समीक्षा | Webdunia Hindi

सुनील शेट्टी ने बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। Suniel shetty lodges police complaint against balaji media films pvt ltd

बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी ने फर्जी फिल्म पोस्टर शेयर करने के लेकर बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस पोस्टर में दिखाया गया है कि सुनील शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील शेट्टी ने वर्सोवा थाने में बुधवार को यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी ने बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।