सीरत को रणवीर में नजर नहीं आएगा अपना प्यार, शादी के बाद भी आएगी कार्तिक की याद!

HomeTelevision

सीरत को रणवीर में नजर नहीं आएगा अपना प्यार, शादी के बाद भी आएगी कार्तिक की याद!

स्टार प्लस (Star Plus) के सुपरहिट धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही मेजर ट्विस्ट आने वाला है। इन दिनों शो मे

कम TRP के चलते इन 9 टीवी शोज पर लगेगा ताला, फिर बुरा हुआ TV Industry का हाल
The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड
जैकलीन फर्नांडिस संग म्यूजिक एल्बम में नजर आएंगे आसिम , वीडियो वायरल

स्टार प्लस (Star Plus) के सुपरहिट धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही मेजर ट्विस्ट आने वाला है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि रणवीर और सीरत 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं। इस शादी में शहबाज खान खलल डालने के लिए आ रहे हैं, जिनकी एंट्री जल्द ही शो में हो जाएगी। शहबाज खान रणवीर के पिता के रूप में दिखेंगे, जो नहीं चाहते हैं कि सीरत उनके घर की बहू बने। शहबाज खान की नामंजूरी के बाद भी रणवीर सीरत को अपनी पत्नी बनाएगा और उसके साथ घर बसा लेगा।

असल में शादी के बाद सीरत को अहसास होगा कि रणवीर अब वैसा नहीं रहा है, जैसा कभी हुआ करता था। जिस रणवीर के साथ सीरत ने मोहब्बत की थी, वो अब है ही नहीं। रणवीर का बदला-बदला मिजाज सीरत को दुख देगा और दोनों के बीच जमकर लड़ाइयां होगी। इसी दौरान सीरत को कार्तिक की याद आने लगेगी कि वो उससे किस तरह व्यवहार करता था।

अगर टीआरपी लिस्ट की बात करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है को थोड़ा नुकसान हुआ है। टीआरपी के मुताबिक शो को दर्शक पहले जैसा प्यार नहीं दे रहे हैं। शायद यही कारण है कि मेकर्स ने रणवीर-सीरत की शादी के बाद भी उनकी एग्जिट कराने का फैसला नहीं लिया है। वो कुछ और समय के लिए कार्तिक-सीरत-रणवीर के लव ट्रायंगल को भुनाना चाहते हैं। बीते दिनों धारावाहिक में इन्हीं तीनों के बीच खींचतान नजर आ रही थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हो सकता है कि इसी कारण मेकर्स ने इन तीनों के बीच कशमश का ट्रैक कुछ और दिनों के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है।