सिलवासा में पूरी हुई Mohsin Khan और Shivangi Joshi के शो की शूटिंग, मुंबई के लिए रवाना हुई पूरी टीम

HomeTelevision

सिलवासा में पूरी हुई Mohsin Khan और Shivangi Joshi के शो की शूटिंग, मुंबई के लिए रवाना हुई पूरी टीम

कोरोना वायरल लॉकडाउन के चलते शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग सिलवासा में

Khatron Ke Khiladi 11: पहले हफ्ते इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, स्टंट नहीं करने से रोहित शेट्टी भी भड़के
13 सालों बाद श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक से हुई मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
दादी की वजह से कार्तिक संग रात गुजारने को मजबूर होगी सीरत!! रणवीर की उड़ेगी नींद

कोरोना वायरल लॉकडाउन के चलते शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग सिलवासा में हो रही थी। बीते बुधवार को ही इस सीरियल का सिलवासा शेड्यूल खत्म हो चुका है। सिलवासा में जमकर धमाल मचाने के बाद अब सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सिलवासा शेड्यूल को सबसे ज्यादा मोहसिन खान ने ही एन्जॉय किया है। इस दौरान मोहसिन खान ने ढेर सारी तस्वीरें क्लिक की और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करके हर दिन फैंस को कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर दिया। कल भी मोहसिन सेल्फी लेना नहीं भूलें।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पूरी टीम की तरह ही शिवांगी जोशी भी मुंबई आने के लिए बेताब हैं और इसी वजह से सेट पर वो झूम-झूमकर नाची हैं।

करण कुंद्रा ने जैसे ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की टीम को ज्वाइन किया, उसी के कुछ दिन बाद ही पूरी टीम सिलवासा के लिए रवाना हो गई थी। ऐसे में अब करण कुंद्रा की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है।

मुंबई आने की खुशी हर एक चेहरे पर साफ दिख रही है। सिलवाला शेड्यूल के आखिरी दिन काम खत्म करके सीरियल के कलाकारों से लेकर एक-एक क्रू मेंबर ने खूब धमाल मचाया है। इस दौरान सभी एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए हैं।