समलैंगि‍क रिश्ते पर एकता कपूर की सीरीज, रिलीज से पहले लगा पोस्टर चोरी का आरोप

HomeCinema

समलैंगि‍क रिश्ते पर एकता कपूर की सीरीज, रिलीज से पहले लगा पोस्टर चोरी का आरोप

एकता कपूर के डिजिटल चैनल Alt बालाजी पर आने वाली नई सीरीज हिज स्टोरी स्ट्रीमिंग से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है. हाल ही में एकता ने अपनी इस नई व

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज | Sushant Singh Rajput demise: Criticism filed towards Rhea Chakraborty in Bihar courtroom
पिंक आउटफिट में छाईं सारा अली खान, फिल्म सेट से फोटोज वायरल
Shah Rukh Khan के डूबते करियर को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं दीपिका पादुकोण, ले रही हैं स्पेशल ट्रेनिंग

एकता कपूर के डिजिटल चैनल Alt बालाजी पर आने वाली नई सीरीज हिज स्टोरी स्ट्रीमिंग से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है. हाल ही में एकता ने अपनी इस नई वेब सीरीज के पोस्टर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया था और अब इसके आने के एक दिन बाद ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

सेम सेक्स लव स्टोरी पर आधारित वेब सीरीज के पोस्टर में एक्टर मृणाल दत्त और सत्यदीप मिश्रा को बेड में स्पूनिंग करते देखा जा सकता है. पोस्टर के रिलीज होने के बाद 2015 में आई फिल्म LOEV के आर्ट डायरेक्टर और फिल्म माकेर्टिंग स्ट्रैटेजिस्ट जहान बक्शी ने इसपर साहित्यिक चोरी (Plagiarism) का इल्जाम लगा दिया.

ना सिर्फ वेब सीरीज और फिल्म के पोस्टर एक जैसे हैं, बल्कि दोनों की कहानी भी सेम सेक्स रिलेशनशिप पर आधारित है. जहान बक्शी ने ट्विटर पर Alt बालाजी पर सवाल उठाते हुए लिखा, ”भाई @altbalaji क्या तुम ठीक हो? मेरा मतलब है अगर तुम्हें पोस्टर डिजाइन करने के लिए कोई चाहिए तो मैं मदद कर सकता हूं. मैं वादा करता हूं पोस्टर बनवाना इतना महंगा भी नहीं होता.

आगे एक और ट्वीट में बक्शी ने लिखा, ”फिल्म LOEV के इस पोस्टर को @TalkPigeonCo ने डिजाइन किया था और इसका इलस्ट्रेशन रोहन पोरे ने किया था. हमने इसे बनवाने में महीनों लगाए थे. सॉलिड समय/पैसे को एक इंडी फिल्म का पोस्टर बनवाने के लिए लगाना मुश्किल होता है. लेकिन फिर भी जो स्टूडियो आराम से ओरिजिनल डिजाइन बनवा सकता है, वो दूसरों का काम चोरी करने का फैसला ले रहा है. दुखद.