लोगों को नसीहत देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, मालदीव वेकेशंस के लिए हो गईं ट्रोल

HomeCinema

लोगों को नसीहत देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, मालदीव वेकेशंस के लिए हो गईं ट्रोल

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। इस वायरस का कहर हर किसी को डरने पर मजबूर कर रहा है। लोगों से लगातार घर पर ही रहने अपी

बाईपास सर्जरी, 2 बार ब्रेन हैमरेज, इलाज में खर्च सारा पैसा, अब पाई-पाई को मोहताज गोविंदा की मदद करने वाला
साधारण महिला, सियासी दांवपेच और सीएम की कुर्सी, दमदार अभिनय से ‘महारानी’ बनीं हुमा कुरैशी
The Empire में ख़तरनाक योद्धा के लुक में दिखेंगे डीनो मोरिया- सिंहासन ख़ुद नहीं मिलता, छीनना पड़ता है!

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। इस वायरस का कहर हर किसी को डरने पर मजबूर कर रहा है। लोगों से लगातार घर पर ही रहने अपील की जा रही है। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी हाल ही में लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। लेकिन आलिया भट्ट ऐसा कर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील की। आलिया ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘ये एक बड़ा अनिश्चित काल चल रहा है। इनफ्रास्ट्रक्चर और जानकारी वक्त की मांग है। हम लोग संसाधनों से सीमित हैं और इसी में हमें जरूरतमंदों तक सही जानकारी को बढ़ाना है ताकि उचित मदद की जा सके।

आगे आलिया ने लिखा, ‘मैं खुश हूं कि मैं फाए डिसूजा के साथ इस मुहीम में जुड़ी हूं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करूंगी और उससे ज्यादा भी जो कुछ हो सकेगा करूंगी। हमें उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।’ इस पोस्ट को शेयर करने के बाद आलिया भट्ट ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

बीते दिनों आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ मालदीव में वेकेशंस मनाकर आई हैं। इसी बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कोई आलिया से पूछ रहा है कि उनकी मालदीव ट्रिप कैसी रही। तो कोई उनसे कह रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट बीजेपी के कहने पर की है।