रिलीज से पहले ही मुनाफे में है “लव आज कल”पहले दिन इतने करोड़ की होगी ओपनिंग

HomeCinema

रिलीज से पहले ही मुनाफे में है “लव आज कल”पहले दिन इतने करोड़ की होगी ओपनिंग

रिलीज से पहले ही मुनाफे में है "लव आज कल"पहले दिन इतने करोड़ की होगी ओपनिंग कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फ़िल्म "लव आज कल" इस साल की सबसे ज

ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस से निकलीं दीपिका पादुकोण की मैनेजर, 6 घंटे हुई पूछताछ
अक्षय कुमार ने पहली डेटिंग का सुनाया मजेदार किस्सा, बोले- ‘लड़की चाहती थी.
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral mentioned my dad and mom anxious

रिलीज से पहले ही मुनाफे में है “लव आज कल”पहले दिन इतने करोड़ की होगी ओपनिंग

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फ़िल्म “लव आज कल” इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित लव स्टोरी मानी जा रही है। यह फ़िल्म लगभग 3 हजार स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होगी। इस फ़िल्म के मुकाबले में बॉक्स ऑफिस में कोई बड़ी फ़िल्म तो नही है पर फिर भी बीते हफ्तों में रिलीज हुई तानाजी , मलंग जैसी फ़िल्में अब तक मैदान में होने के कारण “लव आज कल” को ज्यादा स्क्रीन्स नही मिल सकेंगीं।  अनुमान के मुताबिक लव आज कल के पहले दिन की कमाई 7 से 8 करोड़ रुपए तक पहुचने की उम्मीद है।

इस फ़िल्म को बनाने कम लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत आई है। फ़िल्म को निर्माता  दिनेश विजन की मेडॉक फिल्म्स और डाइरेक्टर इम्तियाज अली की प्रोडक्शन कम्पनी विंडो सीट फिल्म्स ने मिल कर बनाया है। विंडो सीट फिल्म्स और रिलाइंस एंटरटेनमेंट की साझेदारी होने के कारण इस फ़िल्म को पूरे दुनियां में रिलाइंस की फ़िल्म कंपनी जियो सिनेमा रिलीज कर रही है। विंडो सीट फिल्म्स इस फ़िल्म के रिलीज के पहले ही मुनाफे में है।

इम्तियाज ने इस फ़िल्म के बारे ने दर्शकों के बीच रह कर उनकी प्रतिक्रिया भी जुटाई। इम्तियाज कहते है,”ये फ़िल्म मैंने खास न्यू मिलेनियल्स के लिए बनाई है मतलब उन दर्शकों के लिए जिनका जन्म 21वीं सदी में हुआ है। ये नए जमाने की प्रेम कहानी है और किशोरवय दर्शकों की पसंद नपसंद पर मेरा पूरा ध्यान रहेगा। यह फ़िल्म नई पीढ़ी को वैलेंटाइन्स डे का तोहफा है मेरी तरफ से।”

वहीँ कार्तिक इस फ़िल्म के रूमानी किरदार के लिए चुने जाने पर  इम्तियाज का शुक्रिया अदा करते हैं। इम्तियाज ने कार्तिक तो तब चुना जब कार्तिक शिद्दत से रोमांटिक सोलो फ़िल्म की तलाश में थे। फ़िल्म में सारा अली खान के साथ ही दूसरी हीरोइन के रूप में आरुषि शर्मा भी मौजूद हैं,जिनका किरदार फ़िल्म में सारा के किरदार से ज्यादा दमदार अनुमानित किया जा रहा है।