राम सेतु के सेट पर कोरोना का कहर, 45 जूनियर आर्टिस्ट्स पॉजिटिव, टली अक्षय की फिल्म की शूटिंग

HomeCinema

राम सेतु के सेट पर कोरोना का कहर, 45 जूनियर आर्टिस्ट्स पॉजिटिव, टली अक्षय की फिल्म की शूटिंग

एक्टर अक्षय कुमार ने रव‍िवार को अपने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर दी थी. अब खबर है कि उनकी फिल्म राम सेतु के सेट पर 45 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए ह

ओटीटी पर बोल्डनेस परोसने में 5 वेब सीरीज ने तो हद ही पार कर दी
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
प्रोड्यूसर ने किया दुर्व्यवहार-अश्लील बातें, अलंकृता सहाय ने छोड़ी फिल्म

एक्टर अक्षय कुमार ने रव‍िवार को अपने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर दी थी. अब खबर है कि उनकी फिल्म राम सेतु के सेट पर 45 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. सभी इस वक्त क्वारनटीन में हैं. इतनी बड़ी संख्या में सेट के लोगों का कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए जाना फिल्म के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है.

सोमवार 5 अप्रैल को 100 लोग राम सेतु के सेट पर अपना काम शुरू करने वाले थे. ये सभी मड आईलैंड में फिल्म के सेट को ज्वॉइन करने वाले थे. लेक‍िन फिल्म ज्वॉइन करने से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में 45 जूनियर आर्ट‍िस्ट्स कोरोना पॉज‍िट‍िव निकले, जिसके बाद उन्हें क्वारनटीन में रख दिया गया. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंड‍िया सिने एंप्लॉइज (FWICE) के जेनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा- ‘राम सेतु की टीम पूरी सावधानी बरत रही है. यह बदकिस्मती है कि जूनियर आर्ट‍िस्ट्स एसोस‍िएशन के 45 लोग कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं. वे सभी क्वारनटीन में हैं’

अक्षय समेत 45 जूनियर आर्ट‍िस्ट्स के कोविड-19 पॉज‍िट‍िव होने के बाद अब सोमवार को होने वाली फिल्म की शूट‍िंग टल गई है. अब फिल्म की शूट‍िंग 13-14 दिनों के बाद ही शुरू होगी. मालूम हो कि अक्षय कुमार कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए जाने से पहले मड आईलैंड में राम सेतु की शूट‍िंग कर रहे थे. उनमें टेस्ट से पहले कोई लक्षण नहीं थे और बिल्कुल फिट थे.

सावधानी के तौर पर शूट‍िंग से कुछ दिनों पहले कोरोना का टेस्ट किया जाता है. जो कोरोना टेस्ट में पास नहीं होते उन्हें आईसोलेटेड रखा जाता है लेक‍िन राम सेतु के निर्माता उन्हें पैसे भी देते हैं. फिल्म की यूनिट इतनी सतर्क है कि अगर किसी शख्स की तबियत अगर ठीक नहीं है तो उन्हें यूनिट द्वारा की गई व्यवस्था में अलग रखा जाता है. राम सेतु के सेट पर PPE किट्स भारी तादाद में मिलेंगे. राम सेतु की शूट‍िंग के पहले दिन से ही कोरोना के टेस्ट और आईसोलेशंस पर लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया जा चुका है’.