राधिका आप्टे का ‘लीक्ड न्यूड वीडियो’ पर छलका दर्द, बोलीं- ‘घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था’

HomeCinema

राधिका आप्टे का ‘लीक्ड न्यूड वीडियो’ पर छलका दर्द, बोलीं- ‘घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था’

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं. राधिका को इनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही उनके बोल्ड अ

अमेज़ॅन प्राइम की फिल्म ‘पेंगुइन’ A canine will play an necessary position in Amazon prime video movie Penguin
करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा कसौटी ज़िंदगी की, कटी थी फीस | Karan singh grover quits enjoying mr Bajaj in Kasauli zindagi kay 2 after pay lower
अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की ‘चेहरे’ अब इस तारीख़ को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं. राधिका को इनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है. वह इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. अब तक के अपने करियर में राधिका आप्टे ने कई यादगार रोल किए हैं, जिसके जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है. इन सबके बीच वह कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं. न्यूड वीडियो लीक (Radhika Apte Leaked Nude Video) होने पर वह काफी ट्रोल हुई थीं, जिस पर अब एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है.

बातचीत में राधिका आप्टे ने इस वीडियो के बारे में बात की और बताया कि कैसे वीडियो लीक होने के बाद उनके लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म ‘क्लीन शेव’ से एक वीडियो लीक हो गया था. जिसका उनपर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था. उन्होंने कहा- ‘मेरे वॉचमैन और ड्राइवर ने भी मुझे पहचान लिया था. वीडियो लीक होने के बाद मेरे लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था. चार दिनों तक मैं घर से बाहर नहीं निकली थी.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘हालांकि, वायरल वीडियो को देखकर कोई भी बता सकता था कि उसमें मौजूद लड़की वह नहीं थीं.’ वीडियो एक्ट्रेस की मूवी ‘क्लीन शेव’ का था. लेकिन, राधिका के मुताबिक, वीडियो में मौजूद लड़की वह नहीं थीं. इसके साथ ही उन्होंने ‘पार्च्ड’ को लेकर भी बात की और कहा कि उन्हें यह रोल तब मिला, जब उन्हें इसकी जरूरत थी.

‘पार्च्ड’ में अपने रोल को लेकर राधिका ने कहा- ‘मुझे इस तरह के रोल की सच में बहुत जरूरत थी, क्योंकि जब आप बॉलीवुड में होते हैं तो आपको लगातार यह बताया जाता है कि आपको अपनी बॉडी के साथ क्या करना है और मैंने हमेशा यह सोचा था कि मैं अपनी बॉडी और शरीर के साथ कुछ नहीं करूंगी. न्यूड सीन देना थोड़ा डरावना था क्योंकि उन दिनों मैं अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी. स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डराने वाला था.