रश्मि देसाई ने बयान किया पति नंदीश संधु से तलाक का दर्द, कहा- लोगों ने मुझ पर शक किया

HomeTelevision

रश्मि देसाई ने बयान किया पति नंदीश संधु से तलाक का दर्द, कहा- लोगों ने मुझ पर शक किया

एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रही हैं। बिग बॉस 13 में अरहान खान से उनका रिलेशनशिप ज

खुद से दोगुनी उम्र के एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, टीआरपी के लिए कर डाला था समझौता
The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद
बिग बॉस में जाते ही शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई लड़ाई

एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रही हैं। बिग बॉस 13 में अरहान खान से उनका रिलेशनशिप जबरदस्त चर्चा में रहा। हालांकि, इन दोनों का शो पर ही ब्रेकअप हो गया था। वहीं रश्मि उन सेलेब्रिटीज में से हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करने से कभी नहीं झिझकती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पति नंदीश संधु से अलग होने को लेकर भी बात की थी। 2016 में इस टीवी कपल का तलाक हुआ था लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध बने हुए हैं।

शादी के 4 सालों बाद ही तलाक होने को लेकर रश्मि देसाई ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त वो एक ऐसी शख्स बनने की कोशिश कर रही थीं, जो वो नहीं थीं। उन्हें कई लोगों के जजमेंट का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने बॉलीवुड बबल से कहा- ‘ईमानदारी से कहूं जब मैं इस प्रॉसेस में थी तो पूरी प्रक्रिया बहुत परेशान करने वाली थी। मैं इससे डील नहीं कर पा रही थी। मैं खुद में नहीं थी। मैं उस वक्त वो बनने की कोशिश कर रही थी जो मैं थी ही नहीं’।

उन्होंने कहा- ‘मैं हमेशा सामने थे लेकिन इस दौरान हर कोई मुझ पर शक कर रहा था। लोग आपको जज करते हैं कपल के तौर पर नहीं। लोग ये नहीं समझते कि ये दो लोगों के बीच की बात है, कोई तो कारण होगा ना? हम दोनों अलग हो गए पार्टनर आगे बढ़ गया और मैं भी ठीक हूं’।