मौड़ी की डेडबॉडी देखकर बेहोश हो जाएगी सीरत

HomeTelevision

मौड़ी की डेडबॉडी देखकर बेहोश हो जाएगी सीरत

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों सीरत (Shivangi Joshi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पति रणवीर की मौत के झूठ

Rhea Chakraborty से Disha Vakani तक, Bigg Boss 15 के ये हो सकते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स!
वापसी को तैयार दीपिका-रुबीना के शो, जानें कैसा रहा दूसरी पारी का सक्सेस रेट
Indian Idol 12 होस्ट Aditya Narayan और KBC होस्ट Amitabh Bachchan समेत विवाद में फंस चुके हैं ये स्टार्स, किसी ने मांगी माफी तो किसी पर हुई FIR

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों सीरत (Shivangi Joshi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पति रणवीर की मौत के झूठे इल्जाम में सीरत जेल में कैद है।

सीरत को दुखी देखकर मौड़ी की हालत भी खराब हो चुकी है। मौड़ी की एक ही ख्वाहिश थी कि सीरत हमेशा खुश रहे। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode) में दिखाया जाएगा कि मौड़ी की तबियत काफी खराब हो जाएगी।

मौड़ी गोयनका परिवार के सामने ही अपनी आखिरी सांस लेंगी। कार्तिक के घरवाले मौड़ी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। कार्तिक जेल में जाकर सीरत को मौड़ी के निधन की खबर देगा। मौड़ी की मौत की खबर सुनते ही सीरत पूरी तरह से टूट जाएगी।

मौड़ी की मौत होते ही नरेंद्र चौहान सीरत पर एक और बम फोड़ेगा। नरेन्द्र सीरत को परेशान करने के लिए कई प्लानिंग करने वाला है।  मौड़ी अंतिम सांस लेंगी और सीरत का सब कुछ लुट जाएगा।

कार्तिक सीरत को लेकर गोयनका हाउस पहुंचेगा। पुलिस की निगरानी के बीच सीरत अपनी मौड़ी के अंतिम संस्कार का हिस्सा बनेगी। सीरत जैसे ही गोयनका हाउस के अंदर पहुंचेगी, उसकी हालत खराब हो जाएगी। मौड़ी की डेडबॉडी देखकर उसके पसीने छूट जाएंगे।

मौड़ी को अपने सामने इस हालत में देखकर सीरत को बड़ा झटका लगेगा और तुरंत जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ेगी। कार्तिक के घरवाले सीरत से कहेंगे कि वो ही उनके लिए बेटे जैसी थी और उसे उनके अंतिम संस्कार में अपनी हर जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए।