मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें क्यों उठाया ये कदम?

HomeNews

मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें क्यों उठाया ये कदम?

कोरोना की दूसरी लहर ने इस बार कई राज्यों पर अपना असर दिखाया. ऐसे में अब हर तरफ लोगों में महामारी को लेकर खौफ देखने को मिल रहा है. आम लोगों के साथ ही क

Hrithik Roshan shares humorous video of son Hridaan ‘sleepwalking’, Katrina Kaif is all coronary heart – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
दुबई के शासक की राजकुमारी पत्नी के बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने को दिए 12 करोड़

कोरोना की दूसरी लहर ने इस बार कई राज्यों पर अपना असर दिखाया. ऐसे में अब हर तरफ लोगों में महामारी को लेकर खौफ देखने को मिल रहा है. आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इस बार महामारी की चपेट में आए. टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित (Coronavirus) हो चुके हैं. महामारी की दूसरी लहर की मार देखने के बाद अब लोग इसे गंभीरता से लेते और सावधानी बरतते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक के सोनापानी गांव बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म की शूटिंग रोक दी गई.

ग्रामीणों ने गांव में चल रही मनोज बाजयेपी की फिल्म की शूटिंग पर आपत्ति जाहिर करते हुए फिल्म की शूटिंग रुकवा दी. ग्रामीणों के मुताबिक, मुश्किल से कोरोना का संकट छट रहा है, ऐसे में वह नहीं चाहते कि दोबारा इलाके में महामारी पैर पसारे. शुक्रवार को इलाके में लगाए जा रहे शूटिंग सेट्स को लेकर ग्रामीणों ने ऐतराज जाहिर करते हुए इलाके में शूटिंग से इनकार कर दिया.

ग्रामीणों के मुताबिक, कोरोनाकाल में जब सारे काम बंद हैं, लॉकडाउन लगा है तो फिल्म की शूटिंग करना कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा. इससे संक्रमण के फैलने का खतरा है. अगर एक्टर और क्रू मेंबर्स में से कोई भी संक्रमित निकलता है तो इससे अन्य लोगों के लिए खतरा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि सोनापानी के अधिकांश युवा होटलों और पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में काम कर रहे हैं, ऐसे में इनके शूटिंग करने आए लोगों के संपर्क में आने के काफी चांस हैं.

मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग के चलते क्रू मेंबर बुधवार को ही यहां पहुंचे थे. क्रू मेंबर्स ने यहां सेट लगाने का काम शुरू किया था. शूटिंग सेट सोनापानी के पास ही जंगल में लगाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों ने शूटिंग का विरोध करते हुए सेट लगाए जाने पर ऐतराज जताया है. ग्रामीण अब फिल्म की शूटिंग के विरोध में उतर आए हैं. उनका कहना है कि कोरोनाकाल में जब तमाम गतिविधियां बंद हैं तो शूटिंग भी संभव नहीं है.