भारती सिंह ने सालों बाद किया ‘बेटी’ को लेकर खुलासा, कहा- करियर के शुरुआत में पैदा हो गई थी गुंजन

HomeTelevision

भारती सिंह ने सालों बाद किया ‘बेटी’ को लेकर खुलासा, कहा- करियर के शुरुआत में पैदा हो गई थी गुंजन

भारती सिंह(Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया(Harsh Limbachiyaa) दोनों ही जब भी साथ होते हैं वहां एक अलग माहौल बना देते हैं. दोनों कब किसके साथ प्रैंक कर

कोविड के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल
‘बालिका बधू 2’ की शूटिंग शुरू, श्रेया पटेल और वंश सयानी निभाएंगे लीड रोल
टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने कंफर्म किया सीक्वल

भारती सिंह(Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया(Harsh Limbachiyaa) दोनों ही जब भी साथ होते हैं वहां एक अलग माहौल बना देते हैं. दोनों कब किसके साथ प्रैंक करें पता ही नहीं चलता. अब डांस दीवाने(Dance Deewane) के सेट पर दोनों ने कंटेस्टेंट गुंजन के साथ मस्ती की. इस दौरान भारती ने कहा कि गुंजन उनकी बेटी है जो उनके करियर के शुरुआत में पैदा हो गई थी.

दरअसल, इस वीडियो को हर्ष ने शेयर किया है जिसमें पहले वह गुंजन को दिखाते हैं जो स्ट्रेचिंग कर रही होती हैं. फिर वह कहते गैं, भारती, गुंजन को सच बताओ, क्या सच है? भारती कहती हैं, ‘मैं सभी को बताना चाहती हूं कि गुंजन हमारी बेटी थी. जब हमने अपने करियर की शुरुआत की तब गुंजन पैदा हो गई थी. हम उस वक्त अपना करियर बनाना चाहते थे तो हमने गुंजन को उनकी मम्मी के पास दे दिया. अब हमारा करियर तो बना नहीं इतना तो सोचा बेटी ही ले लेते हैं वापस.

फिर भारती, गुंजन को गले लगाते हुए कहती हैं, ‘मम्मी के पास आओ गुंजन. तुम्हारे दांतों में हमारा खून है, तुम्हारे मसूड़ों में.’ भारती की बात सुनकर सभी हंसने लग जाते हैं.

कुछ दिनों पहले शो के दौरान ही भारती ने खुलासा किया था कि वह और हर्ष Dance Deewane 3 के मंच पर हुआ बीते रोज भारती ने बड़ा खुलासा किया है जहां उन्होंने बताया है कि वो पति हर्ष के साथ अपनी शादी के बाद से ही बच्चा प्लान कर रहे थे लेकिन इन दिनों जिस तरह का माहौल बन रहा है. उसमें किसी बच्चे को जन्म देना या उसके बारे के सोचना भी बुरा लगता है. जिस वजह से हम इस बारे में अभी ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान ये कोरोना को जल्द खत्म करे तो वो इसके बारे में आगे सोचेंगी.