बॉयफ्रेंड के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं आमिर खान की बेटी इरा खान, शेयर की मजेदार फोटो

HomeLife Style

बॉयफ्रेंड के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं आमिर खान की बेटी इरा खान, शेयर की मजेदार फोटो

एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी रिलशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. जबसे उन्होंने बॉयफ्रेंड नुपुर श‍िखरे के साथ अपने र‍िलेशन को ऑफ‍िश‍ि

मामू अरमान संग खास है तैमूर का बॉन्ड, करीना ने बर्थडे पर शेयर की तस्वीर
Johnny Lever सड़कों पर पेन बेचते थे,जाने इनके जीवन से जुडी खास बातें
Amitabh Bachchan ने मुंबई में लिया आलीशान अपार्टमेंट, कीमत है इतने करोड़!

एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी रिलशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. जबसे उन्होंने बॉयफ्रेंड नुपुर श‍िखरे के साथ अपने र‍िलेशन को ऑफ‍िश‍ियल किया है, वे आए दिन उनके साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं. अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट में इरा ने नुपुर को हेयरकट देते हुए एक पोस्ट शेयर की है, लेक‍िन इसमें एक ट्व‍िस्ट है. दरअसल, नुपुर को हेयरकट देते हुए इरा की नजर कहीं और ही है.

इरा नुपुर को हेयरकट देते हुए फोन देख रही हैं. उनका ध्यान नुपुर के हेयरकट पर कम और फोन पर ज्यादा है. नुपुर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इसकी वीड‍ियोज और फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने इरा के इस डिस्ट्रैक्शन वाली तस्वीर पर
लिखा- ‘डिस्ट्रैक्शंस, मैं बता रहा हूं.’

इसके बाद इरा ने भी नुपुर की फोटो को रीपोस्ट करते हुए जवाब दिया- तुम भी Catan खेल रहे थे. दोनों का यह सोशल मीड‍िया बैंटर मजेदार है. नुपुर ने कुछ अन्य वीड‍ियोज भी शेयर किए हैं जिनमें इरा उनके गाल पर किस करती नजर आईं.