प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत

HomeNews

प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत

यूएस प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में जो लारा की पत्नी की भी मौत हो गई। ग्वेन शम्बलिन से उन्होंन

Sushant Singh Rajput’s household holds prayer meet for late actor in Patna, see pic and video – bollywood
Hrithik Roshan shares humorous video of son Hridaan ‘sleepwalking’, Katrina Kaif is all coronary heart – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral

यूएस प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में जो लारा की पत्नी की भी मौत हो गई। ग्वेन शम्बलिन से उन्होंने साल 2018 में ही शादी की थी। रदरफोर्ड काउंटी के ‘फायर रेस्क्यू’ कैप्टन जॉन इंगल ने एक बयान में बताया कि स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।काउंटी अधिकारियों ने बताया कि इन सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई है और ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के निवासी थे। परिवार वालों से पुष्टि करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं।

संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया था कि स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से शनिवार दोपहर 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया। विमान स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जा रहा था। टेनेसी राजमार्ग गश्त दल ने समाचार संस्थानों को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को पानी में गिरते देखा था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए दोनों मौजूद हैं।

लारा ने 1989 में टेलीविजन फिल्म “टार्जन इन मैनहट्टन” में टार्जन की भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने टीवी सीरीज “टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स” में भी अभिनय किया। ये शीरीज 1996-1997 तक चली। इसमें लारा के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। लारा महज 58 साल के थे।

लारा ने संगीत में अपना करियर बनाने के लिए 2002 में बीस साल बाद अभिनय छोड़ दिया था। ये वो वक्अत था जब लारा अपने करियर के पीक पर थे। एक्शन फिल्में आर्मस्ट्रांग और वारहेड के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने दो शादियां कीं।