निर्दोष हैं पर्ल वी पुरी’, पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा

HomeNews

निर्दोष हैं पर्ल वी पुरी’, पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा

नाबालिग से बलात्कार मामले में आरोपी और नागिन फेम टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि इस केस में पर्ल को फंसा

Rani Mukerji Birthday: जब आमिर खान ने मांगी थी रानी मुखर्जी से माफी, जानें पूरा किस्सा
शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ, अक्टूबर से करेंगे शूटिंग ? Shahrukh Khan subsequent movie with Rajkumar Hirani, shoot to start round October?
Father’s Day 2020: Salman Khan shares priceless reminiscences with dad Salim Khan, watch video – bollywood

नाबालिग से बलात्कार मामले में आरोपी और नागिन फेम टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि इस केस में पर्ल को फंसाने की साजिश रची गई थी। इस बात की जानकारी खुद पीड़िता की मां ने दी है। उन्होंने बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला को एक पोस्ट में टैग किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि हम एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में आप सभी को बताना चाहते हैं कि वो 10 साल से बेहद खराब शादी में है और दो साल से उसकी बेटी उसके पास नहीं है। हम एकता के साथ पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हैं, और आशा करते हैं कि न्याय जल्द ही बाहर आएगा।

इसके अलावा एक अन्य में लिखा कि, महिला अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे समय से लड़ रही है। और ये सभी साजिश महिला के पति की रची हुई है ताकि वो इसे कोर्ट में गलत साबित कर सके। और उसके बच्चे की कस्टडी न मिले। वो पूरी तरह से बिखर चुकी है, उसे आपके समर्थन की जरूरत है और वो खुद पर्ल पुरी का समर्थन करती है क्योंकि पर्ल निर्दोष है। हमें पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी।

इससे पहले पीडिता की मां ने अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। महिला ने इस पोस्ट में लिखा, ‘कई लोग मुझे फोन कर कह रहे हैं कि मैं मीडिया के सामने आऊं और बात करूं। मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। न्यायपालिका पर मेरे सम्मान और विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।

उन्होंने आगे लिखा था, ‘कई लोगों ने मुझे और मेरी बेटी को पब्लिक के सामने घटिया बुलाना चुना, जो कानून के मुताबिक सही नहीं है। एक पीड़ित का नाम सार्वजनिक करना अपराध है। मैंने चुप रहना चुना है क्योंकि ये कम्प्लेंट मैंने नहीं लिखवाई है। जो भी सच है वो जरूर सबके सामने आएगा। मामला अभी विचाराधीन है और इसलिए मैं किसी से बात नहीं कर रही हूं क्योंकि कस्टडी का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया कानून व्यवस्था का मजाक न बनाएं क्योंकि मैंने संबंधित अधिकारियों को बयान दे दिया है। सच्चाई को बाहर आने दो।

बता दें कि एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस दौरान कुछ अभिनेता का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया  बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था।  उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने इस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया कि उन्होंने मेडिकल जांच की है और वसई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा इस अभिनेता पर लगाए गए रेप के आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के पास सुबूत और गवाह दोनों हैं। उन्होंने इन सभी आरोपों को जांच पड़ताल के बाद सही बताया।