दो साल की रिसर्च के बाद आमिर खान ने रोक दिया महाभारत पर काम, जानिए क्या है वजह?

HomeCinema

दो साल की रिसर्च के बाद आमिर खान ने रोक दिया महाभारत पर काम, जानिए क्या है वजह?

रिपोर्ट के मुताबिक, "आमिर खान अपनी जिंदगी के 2 साल एक वेब सीरीज को बनाने में नहीं खपाना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि सितारों से सजी किसी फीचर फिल्म में

सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन 5 स्टार्स ने छोड़ा ट्विटर After Sonakshi sinha now saqib saleem and ayush sharam, zaheer iqbaal depart twitter
रिलीज से पहले ही मुनाफे में है “लव आज कल”पहले दिन इतने करोड़ की होगी ओपनिंग
अमिताभ बच्चन और एकता कपूर इस बार नहीं देंगे दिवाली की पार्टी, कोरोना नहीं बल्कि ये है वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, “आमिर खान अपनी जिंदगी के 2 साल एक वेब सीरीज को बनाने में नहीं खपाना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि सितारों से सजी किसी फीचर फिल्म में वह जल्द ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं जिसका निर्देशन किसी भरोसेमंद निर्देशक ने किया हो.”

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने काम को पूरे परफेक्शन के साथ करने में यकीन रखते हैं. आमिर अपनी हर फिल्म और हर किरदार की छोटी से छोटी डिटेल्स पर काम करते हैं ताकि उसे जितना हो सके हकीकत के करीब ले जाया जा सके. बीते कुछ महीनों से आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म महाभारत को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे.

हालांकि अब खबर है कि तकरीबन 2 साल तक कड़ी रिसर्च करने के बाद आमिर ने इस प्रोजेक्ट को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन आखिर ऐसा क्या वजह रही कि आमिर ने अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को फिलहाल होल्ड पर डालने का फैसला किया है? बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाभारत की शूटिंग टाले जाने का कारण सिर्फ आर्थिक नहीं है. इसमें और भी कई पेंच हैं.