दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी

HomeCinema

दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां है जो बरसों से एक-दूसरे का साथ निभा रही है। इन जोड़ियों को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं फिर भी इनका रिश्ता मजब

सुशांत सिंह राजपूत को इस कारण से लग रहा था मर्डर की आशंका | Sushant singh rajput’s suspected his homicide by mahesh Bhatt
Thadam रीमेक से कटा Sidharth Malhotra का पत्ता, इस हैंडसम हंक के हाथ लगी T Series की ब्लॉकबस्टर फिल्म
Sobhita Dhulipala का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म ‘मेजर’ का टीजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां है जो बरसों से एक-दूसरे का साथ निभा रही है। इन जोड़ियों को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं फिर भी इनका रिश्ता मजबूती से बंधा रहा। इन्हीं में से एक है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी। धर्मेंद्र शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे, बावजूद इसके उनका दिल हेमा मालिनी पर आया था। लेकिन खबरों की मानें तो शादीशुदा होते हुए उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की और फिर वे मशहूर अभिनेत्री अनीता राज के प्यार में पड़ गए।

धर्मेंद्र का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है। उनके आशिकाना मिजाज के किस्सें भी मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं।  ऐसी ही 80 के दशक की एक अभिनेत्री रही हैं जिनका नाम धर्मेन्द्र के साथ जुड़ा था। लेकिन धर्मेंद्र और अनीता राज का प्यार किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा, लेकिन इस कहानी ने चर्चा खूब बटोरी। धर्मेंद्र और अनीता राज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था और शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

80 के दशक में अनीता राज काफी पॉपुलर थीं और वह भी धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं। धर्मेंद्र भी अपनी फ़िल्मों में डायरेक्टरों से अनीता राज को कास्ट करने के लिए सिफारिश करते थे। अनीता राज और धर्मेंद्र की उम्र में भी काफी फर्क था। अनीता धर्मेंद्र से 27 साल छोटी हैं। शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं और जल्द ये किस्से मीडिया में आ गए। जब ये मामला हेमा मालिनी को पता चला तो वह बिखर गईं।

इसके बाद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को अनीता राज से दूर रहने की धमकी दी। इस रिलेशनशिप की वजह से अनीता राज को भी काफी विवादों का सामना करना पड़ा। बता दें कि अनीता ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘दूल्हा बिकता है’, ‘नौकर बीवी का’, ‘अच्छा बुरा’, ‘जमीन आसमान’, ‘करिश्मा कुदरत का’, ‘जान की बाजी’, ‘गुलामी’, ‘मोहब्बत की कसम’, ‘प्यार किया है प्यार करेंगे’ में काम किया है। अनीता राज ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म ‘प्रेम गीत’ से की थी जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गईं।