डिटर्जेंट पाउडर बेचकर फेमस हुई दीप्ति नवल

HomeNews

डिटर्जेंट पाउडर बेचकर फेमस हुई दीप्ति नवल

डिटर्जेंट पाउडर बेचकर फेमस हुई दीप्ति नवल आर्ट फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री दीप्ति नवल सोमवार 3 फ़रवरी को अपना 68वाँ जन्म दिन मना रहीँ हैं।

Corona: अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह तक, मुंबई पुलिस की सेवा में लगी है इन सितारों की वैनिटी वैन
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it
Pati Patni Aur Woh में Kartik Aryan के Controversial Dialogue

डिटर्जेंट पाउडर बेचकर फेमस हुई दीप्ति नवल

आर्ट फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री दीप्ति नवल सोमवार 3 फ़रवरी को अपना 68वाँ जन्म दिन मना रहीँ हैं। दीप्ती का जन्म 3 फ़रवरी 1952 में पंजाब के अमृतसर में हुआ। पर बाद में वह अपने पिता के साथ अमेरिका में जा कर बस गईं और वहाँ की ही नागरिकता ले ली। दीप्ति हमेशा ही नॉन ग्लैमरस हीरोइन्स में गिनी जाती रहीं। इन्हें हमेशा ही आर्ट फिल्मों की अभिनेत्री के रूप में देखा जाता रहा। साल 1981 में आई फ़िल्म “चश्मेबद्दूर” से इन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई,इस फ़िल्म में दीप्ति फारुख शेख के साथ मुख्य अदाकार थीं और इसी फ़िल्म से ये एक बड़ी अदाकार के रूप में स्थापित हुई।

इस फ़िल्म ने दीप्ति को नई पहचान दिलवाई। फ़िल्म में दीप्ति सेल्स गर्ल के किरदार में नज़र आती हैं। दरवाजे पर घंटी बजती है दरवाजा खुलने पर एक लड़की हाथ में चमको डिटर्जेंट पाउडर का डिब्बा लिए खड़ी होती हैं। फ़िल्मी पर्दे पर सेल्स गर्ल्स का नाम नेहा राजन और रियल लाइफ में दीप्ति नवल बस यही से शुरू हुआ पहचान का ये सिलसिला।

दीप्ति ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1978 में आई फ़िल्म जूनून से हुई थी। इस फ़िल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया। इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। करीब 70  से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी दीप्ति ने बीबसी से बात करते हुए बताया की उन्हें आज भी “चश्मे बद्दूर “की अभिनेत्री के तौर पर ज्यादा अच्छा पहचाना जाता है।

दीप्ति ने 1985 में प्रकाश झा से शादी की थी। 17 साल के बाद 2002 में यह शादी टूट गई और दोनों में तलाक हो गया। दोनों की एक गोद ली हुई बेटी भी है जिनका नाम दिशा है। दिशा सिंगिंग में करियर बना रहीं हैं।