‘तारक मेहता.में ‘स्प्लिट्सविला’ फेम आराधना शर्मा की एंट्री, साझा किया अनुभव

HomeTelevision

‘तारक मेहता.में ‘स्प्लिट्सविला’ फेम आराधना शर्मा की एंट्री, साझा किया अनुभव

'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 2' स्टार आराधना शर्मा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो में वह गुंडों के ए

सई की मनमानी देखकर तांडव मचाएगी पाखी, उठाएगी विराट के रिश्ते पर सवाल
भाबी जी.’ के मनमोहन तिवारी से नौ साल छोटी हैं उनकी ‘अम्माजी’, कभी दिखती थीं बेहद ग्लैमरस
Dance Deewane 3: Madhuri Dixit बनीं जया बच्चन तो Rekha ने बोले अपने डायलॉग, रीक्रिएट हुआ सिलसिला फिल्म का हिट सीन, बोलीं रेखा – ‘वो मेरा प्यार हैं‘

‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 2’ स्टार आराधना शर्मा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो में वह गुंडों के एक गैंग के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों दवाईयों की कालाबाजारी पर फोकस किया जा रहा है। पोपटलाल दवाईयों की कालाबाजारी खत्म करने के मिशन पर निकले हैं। इसके लिए वो एक रिजॉर्ट में ठहरे हैं। इसी बीच शो में कई नई एंट्री भी हुई हैं।

आराधना शर्मा इस शो में रूम सर्विस स्टाफ की मेंबर हैं। हाल ही उन्होंने शो के लिए शूटिंग शुरू की है। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वालीं दिलीप जोशी से मिलकर वह खुशी से फूली नहीं समाईं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आराधना शर्मा ने बताया था कि वह उनके लिए फैन मोमेंट था।

आराधना शर्मा ‘स्प्लिट्सविला 12’ में नजर आई थीं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, आराधना शर्मा एक मॉडल और डांसर भी हैं। वह कई फैशन शोज में नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि आराधना शर्मा का जन्म रांची, झारखंड में हुआ था और परवरिश पुणे में हुई है। आराधना शर्मा ‘डांस इंडिया डांस 6’ में नजर आ चुकी हैं। उस सीजन में वह टॉप 36 डांसर्स में शामिल थीं।