डॉक्टर जी में आयुष्मान का लुक वायरल! स्टूडेंट बन कैंपस में घूम रहे

HomeCinema

डॉक्टर जी में आयुष्मान का लुक वायरल! स्टूडेंट बन कैंपस में घूम रहे

बरेली की बर्फी और बधाई हो के बाद आयुष्मान तीसरी बार जंगली पिक्चर्स से जुड़ चुके हैं. पिछले साल ही दिसंबर महीने में इस प्रॉडक्शन हाउस ने आयुष्मान संग अ

सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was ultimate for yet another movie Sajid Nadiadwala
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
Taapsee Pannu और Anurag Kashyap के घर आईटी रेड के बाद Kangana Ranaut का ट्वीट, ब्लैकमनी ट्रांजेक्शन के लगाए आरोप

बरेली की बर्फी और बधाई हो के बाद आयुष्मान तीसरी बार जंगली पिक्चर्स से जुड़ चुके हैं. पिछले साल ही दिसंबर महीने में इस प्रॉडक्शन हाउस ने आयुष्मान संग अपने तीसरे प्रोजेक्ट डॉक्टर जी की अनाउंसमेंट की थी.

फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार रकुलप्रीत संग स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे. अब फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है. अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस कॉमिडी कैंपस ड्रामा में आयुष्मान और रकुल डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं.

आयुष्मान अपने डॉक्टर गेटअप में नजर आ रहे हैं. डॉक्टर के रूप में आयुष्मान बेहद सिंपल लग रहे हैं. चश्मे के साथ सफेद जैकेट पहने आयुष्मान ने अपने हाथों में किताबें और स्टेथोस्कोप लिए किसी स्टूडेंट से कम नहीं लग रहे हैं. आयुष्मान के परफेक्शन का इसी बात से अंदाजा जा सकता है कि वे जिस किसी भी रोल में होते हैं, उसके भीतर समा जाते हैं.

प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड आयुष्मान बताते हैं, डॉक्टर जी का विषय मेरे दिल के बेहद क्लोज है. लॉकडाउन से जुड़े कानूनों  को ध्यान में रखते हुए हम सभी फिल्म की शूटिंग की शुरुआत का इंतजार कर रहे थे. अब वो इंतजार खत्म हुआ. हमें खुशी है कि आखिरकार वो दिन आ ही गया. पहली बार डॉक्टर को परदे पर पेश करना गर्व की बात है. वहीं वापस से एक स्टूडेंट और कैंपस लाइव को जीने के लिए उत्साहित हूं. मेरी बहुत सी यादें ताजा हो जाएंगी.

फिल्म की शूटिंग के लिए आयुष्मान भोपाल पहुंचे हुए हैं. भोपाल के लोकेशन से आयुष्मान ने एक वीडियो इंस्टा स्टोरी के रूप में शेयर किया है. जहां वे आम के पेड़ और बारिश का जिक्र कर रहे हैं. साथ ही आयुष्मान ने ये भी बताया कि किस कदर इन सब चीजों को देखकर वे अपने बचपन में लौट आए हैं.