कोरोना के सामने पस्त हुई Rupali Ganguly की हालत, भगवान के सहारे एक-एक दिन काट रहीं Anupamaa एक्ट्रेस

HomeTelevision

कोरोना के सामने पस्त हुई Rupali Ganguly की हालत, भगवान के सहारे एक-एक दिन काट रहीं Anupamaa एक्ट्रेस

बीते दिनों 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल के सेट पर कोरोना का कहर देखने को मिला। शो के कई लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें शो में लीड रोल निभाने वालीं एक्

‘अंगूरी भाभी’ उर्फ शुभांगी अत्रे को मिला बिग बॉस 15 और नच बलिए 10 का ऑफर, इन रियलिटी शोज को लेकर बोली ये बड़ी बात
Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’
‘ससुराल सिमर का 2’ को दो महीने में किया दीपिका कक्कड़ ने क्विट, एक्ट्रेस ने बताई वजह

बीते दिनों ‘अनुपमा’ (Anupamaa) सीरियल के सेट पर कोरोना का कहर देखने को मिला। शो के कई लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें शो में लीड रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से रूपाली काफी हताश नजर आ रही हैं और उन्हें केवल भगवान का ही सहारा दिख रहा है। देखिए तस्वीरें.

रूपाली गांगुली ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों के कैप्शन से समझ आ रहा है कि रूपाली गांगुली कोरोना से काफी सहम सी गई हैं। वे भगवान के ही सहारे हैं।

रूपाली के हर एक पोस्ट में भगवान का जिक्र है। रूपाली ने लिखा कि मैं इस हालत से गुजर जाऊंगी लेकिन बस भगवान का साथ हो।

तस्वीरों में रूपाली ने हंसने की काफी कोशिश की है लेकिन साफ पता चलता है कि वे काफी परेशान हैं। उनके चेहरे पर अलग सी उदासी नजर आ रही है।