कोरोना के चलते टीवी एक्टर सूरज थापर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

HomeTelevision

कोरोना के चलते टीवी एक्टर सूरज थापर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री तक वायरस ने अपने पैर पसार लिए है और एक एक बाद एक कई

Bigg Boss 13 Finale : घर में होगी चार नए सदस्यों की एंट्री, ये तीन घरवाले होंगे हैरान
Karan Kundrra की एंट्री से बढ़ी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रेटिंग, नम्बर 1 शो की गद्दी से उतरी Anupamaa
Bhabhiji Ghar Par Hain की ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी आत्रे हुईं कोरोना संक्रमित, ख़ुद को किया आइसोलेट

पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री तक वायरस ने अपने पैर पसार लिए है और एक एक बाद एक कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में अब खबर है कि टीवी एक्टर सूरज थापर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते सूरज अपने शो शौर्य और अनोखी की कहानी की शूटिंग गोवा में कर रहे थे. शूटिंग के सिलसिले में सूरज थापर मुंबई से लगातार गोवा ट्रेवल कर रहे थे. हालांकि कुछ दिन पहले मुंबई वापस आने पर उनकी तबीयत खराब हुई और हल्का बुखार आ गया और उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया. इसके चलते एक्टर को ICU में भर्ती करवाया गया था. हालांकि अब उनकी हालत बेहतर है और वह ICU से बाहर आ गए है.

सूरज थापर की बहन ने बताया, ”उनका बुखार बहुत ज्यादा बढ़ गया था. इसके चलते उनके परिवार ने उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना सही समझा. हालांकि उनके लिए बेड मिल पाना मुश्किल था, लेकिन अंत में हमें गोरेगांव के एक अस्पताल में बेड मिला. वह अभी ठीक है.”

बता दें कि सूरज थापर ने पिछले साल ही शौर्य और अनोखी की कहानी सीरियल को ज्वाइन किया है. वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है. उन्होंने रजिया सुल्तान, अकबर का बल बीरबल, हम पांच फिर से, ससुराल गेंदा फूल जैसे सीरियल में काम किया था. साथ ही वह जो जीता वही सिकंदर संग अन्य में भी नजर आ चुके हैं.