कंगना रनौत की फिल्‍म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- मिल गया शेर

HomeCinema

कंगना रनौत की फिल्‍म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- मिल गया शेर

बॉलिवुड ऐक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की टीम में शामिल हो गए हैं। ऐक्‍ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी इंस्

लेडी सुपरस्टार Nayanthara का नया धमाका, OTT पर रिलीज हो रही थ्रिलर से हो जाएंगे रोंगटे खड़े
इस बॉलीवुड एक्टर के साथ किसिंग सीन करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, खुद किया था खुलासा
जॉन अब्राहम ने एक विलेन रिटर्न्स से शेयर की न्यूड तस्वीर, फैन्स बोले- भाई कपड़े कहां गए?

बॉलिवुड ऐक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की टीम में शामिल हो गए हैं। ऐक्‍ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए दी है।

दरअसल, कंगना ने मंगलवार को अपने पहले डिजिटल प्रॉजेक्‍ट ‘टीकू वेड्स शेरू’ का अनाउंसमेंट किया। फिल्‍म में नवाजुद्दीन अहम किरदार में नजर आएंगे। इस खबर को शेयर करते हुए ऐक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर नवाजुद्दीन की तस्‍वीर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, ‘वेलकम टू द टीम सर।

वहीं, कंगना के प्रॉडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जेनरेशन के बेस्‍ट ऐक्‍टर ने टीकू वेड्स शेरू की टीम को जॉइन किया है। हम अपने शेर को पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। जल्‍द ही शूटिंग शुरू होगी।

इस फिल्‍म के जरिए कंगना प्रड्यूसर के रूप में वेब स्‍पेस में एंट्री ले रही हैं। दूसरी तरफ, कंगना अब ‘थलाइवी’, ‘धाकड़’, ‘तेजस’ जैसी फिल्‍मों में ऐक्‍ट्रेस के तौर पर दिखेंगी। वहीं, बात करें नवाजुद्दीन की तो वह फिल्‍म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में नेहा शर्मा के साथ स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करेंगे।