इस वजह से 15 फिल्मों में सलमान खान का नाम रखा गया था ‘प्रेम’, बेहद दिलचस्प है किस्सा

HomeCinema

इस वजह से 15 फिल्मों में सलमान खान का नाम रखा गया था ‘प्रेम’, बेहद दिलचस्प है किस्सा

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जब भी पर्दे पर रिलीज होती है तो उनके फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। सलमान की फिल्मों में दर्शकों

कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut
कॉन्डम टेस्टर बनने के लिए रकुल प्रीत सिंह तैयार, सारा अली और अनन्या पांडे ने किया इनकार
जल्द मां बनेंगी श्रेया घोषाल, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर, बताया बच्चे का नाम

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जब भी पर्दे पर रिलीज होती है तो उनके फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। सलमान की फिल्मों में दर्शकों को रोमांस, एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का डोज एक साथ मिल जाता है। सलमान 90 के दशक से अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि सलमान की करीब 15 फिल्मों में उनका नाम प्रेम रहा है? तो चलिए आज आपको बताते है प्रेम नाम रखने की वजह।

सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म थी ‘मैंने प्यार किया’ जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम नाम के लड़के का किरदार निभाया था। उनके किरदार को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद इस निर्देशक अभिनेता की जोड़ी ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। सबसे खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में सलमान खान का नाम प्रेम ही था। इस नाम को लेकर सूरज बड़जात्या ने कहा था कि, ‘प्रेम एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो पारंपरिक रुप से अपनी जड़ों से जुड़ा है, मस्ती करता है लेकिन उसे अपने परिवार के साथ रहना पसंद है। वो दिल का अच्छा है’।

फिल्मों में सलमान का नाम प्रेम रखने की शुरूआत राजश्री प्रोडक्शंस की सुपरहिट फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ से हुई थी। प्रेम कृष्ण इस फिल्म के हीरो थे और फिल्म में भी उनका नाम प्रेम था। बड़जात्या ने उस वक्त बताया था कि उन्होंने सोचा था कि अगर इस नाम से ये फिल्म हिट हुई है तो क्यों ना हम इसी नाम को अपनी अगली हर फिल्म में इस्तेमाल करें, तो शायद ये भी हिट हो जाए।