इन 6 हसीनाओं ने ठुकाराया था Anupamaa का लीड रोल, Rupali Ganguly पर खत्म हुई मेकर्स की तलाश

HomeTelevision

इन 6 हसीनाओं ने ठुकाराया था Anupamaa का लीड रोल, Rupali Ganguly पर खत्म हुई मेकर्स की तलाश

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया रहता है। इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) तो आए दिन दर्शकों की

TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें
Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना
चौहान हाउस में होगी सम्राट की एंट्री, पाखी के अरमानों पर फिरेगा पानी

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया रहता है। इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) तो आए दिन दर्शकों की वाहवाही पाती रहती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रूपाली से पहले इस सीरियल का ऑफर 6 लोगों को मिला था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में कई जानी-मानी हसीनाओं के नाम भी शामिल हैं।

आखिरकार ये रोल रूपाली गांगुली ने निभाया और अब फैंस को लगता है कि उनके अलावा ‘अनुपमा’ के रोल में कोई और अच्छा भी नहीं लगता है। रूपाली गांगुली इस सीरियल के एक एपिसोड के लिए 60 हजार रुपये फीस लेती हैं। वैसे ये मानना पड़ेगा कि जिन-जिन हसीनाओं ने ‘अनुपमा’ का ऑफर ठुकराया था, उनके लिए ये वन्स इन अ लाइफटाइम ऑपरच्यूनिटी वाली स्थिति थी।

प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने ‘अनुपमा’ के लीड रोल का ऑफर सबसे पहले मोना सिंह को ही दिया था। एक्ट्रेस ने इस रोल को किस वजह से ठुकराया, इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।

अपने बेबाक अंदाज से दिल जीतने वाली गौरी प्रधान को भी इस रोल का ऑफर मिला था। गौरी ने ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दे दिया था लेकिन बाद में मेकर्स को लगा कि वो इस रोल में अच्छी तरह से फिट नहीं बैठ पाएंगी।

जूही परमार को एक साथ दो सीरियल के ऑफर मिले थे। जूही ने ‘अनुपमा’ का ऑफर ठुकराकर दूसरे सीरियल को चुना था। जूही इन दिनों जीटीवी के सीरियल ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ (Hamari Wali Good News) में नजर आती हैं।‘अनुपमा’ के लीड रोल का ऑफर ‘कहानी घर घर की’ फेम साक्षी तंवर को भी मिला था लेकिन अपने वेब और फिल्म प्रोजेक्ट्स के चलते उन्हें ये ऑफर ठुकराना पड़ा था।

मेकर्स ‘अनुपमा’ के लीड रोल का ऑफर श्वेता साल्वे के पास भी लेकर गए थे और उन्होंने स्क्रीन टेस्ट भी दे दिया था। मेकर्स को इस रोल के लिए श्वेता बिल्कुल फिट दिख रही थी लेकिन ज्यादा फीस डिमांड के चलते उन्हें श्वेता को किनारे करना पड़ा था।

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी को अपने पुराने कमिटमेंट्स के चलते इस शो का ऑफर ठुकराना पड़ा था। जल्द ही एक्ट्रेस रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आने वाली हैं।