इंडियन आइडल में बाबा रामदेव का हंगामा, उठाया गैस सिलेंडर, कराया योग, देखकर भागे होस्ट जयभानुशाली

HomeTelevision

इंडियन आइडल में बाबा रामदेव का हंगामा, उठाया गैस सिलेंडर, कराया योग, देखकर भागे होस्ट जयभानुशाली

इंडियन आइडल 12 में फेस्टिव माहौल देखने को मिलने वाला है. शो के रामनवमी स्पेशल एपिसोड में बाबा रामदेव शिरकत करने वाले हैं. अपनी प्रेजेंस से बाबा रामदेव

Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीता पहला मैडल, श्वेता तिवारी ने रोहित शेट्टी की जजमेंट पर उठाए कई सवाल
अनुशा दांडेकर से लेकर रिद्धिमा पंडित तक, ये हैं बिग बॉस ओटीटी के ये 12 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स
कपल्स स्पेशल होगा बिग बॉस का नया सीजन, सलमान का इशारा मिलते ही सितारों की तलाश शुरू

इंडियन आइडल 12 में फेस्टिव माहौल देखने को मिलने वाला है. शो के रामनवमी स्पेशल एपिसोड में बाबा रामदेव शिरकत करने वाले हैं. अपनी प्रेजेंस से बाबा रामदेव शो को खूब एंटरटेनिंग बनाने वाले हैं. बाबा रामदेव के गेस्ट बनकर पहुंचने से सभी काफी एक्साइटेड नजर आएं. होस्ट जय भानुशाली भी शो में मस्ती करते दिखेंगे.

रामदेव कंटेस्टेंस्ट को अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ वो योग टिप्स भी देंगे. साथ ही जय भानुशाली से योग आसन भी करवाएंगे. बाबा रामदेव और जय की कई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो जय को योगा सिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं योग गुरु ने दोनों हाथों से गैस सिलेंडर उठाकर सबको चौंका दिया है. बता दें कि इससे पहले भी शो के पुराने सीजन्स में बाबा रामदेव नजर आ चुके हैं.

शो इंडियन आइडल की बात करें तो इसे काफी पसंद किया जाता है. शो काफी पॉपुलर हैं. शो में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी जज हैं. पिछले एपिसोड में नीतू कपूर शो गेस्ट के तौर पर आई थीं. शो में ऋषि कपूर को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया था. नीतू कपूर ने ऋषि और अपनी लव स्टोरी से जुड़ी कई अनजानी बातें बताईं. नीतू ने नेहा को शगुन का लिफाफा भी दिया.